दिल्ली से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीजों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। मरीजों को जाँच के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजा जा रहा है जिससे उनका हाल बेहाल हो रहा है। अस्पताल में जाँच के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गयी है।