दिल्ली थाना खजुरी ख़ास से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 11-11-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 05-11-20 को एक खबर प्रकाशित की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि थाना खजुरी ख़ास में बढ़ते प्रदूषण के कारण राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है और सरकार -प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। इस खबर को फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से नगर निगम ,डीडीए को फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी थी। इसके बाद ही थाना खजुरी ख़ास की सड़क को फैले कचड़े से मुक्त किया गया । जिससे अब राहगीरों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।