दिल्ली एनसीआर से हस्मत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि आज पुरे देश में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। आगे कह रहे है कि दिल्ली के बस अड्डों पर मजदूर घाटों बस की इंतजार में खड़े रहते है पर बस काफी देर से आती है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कह रहे है कि चुनाव के समय हमे अपने नेता को सोच समझ कर चुनना चाहिए ताकि आगे चलकर हमे किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना न करना पड़े
दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अभी कंपनियों में काम का समय है खास कर के गारमेंट कंपनियों में ज़्यादा काम हो रही है। आगे बता रहे है कि कंपनियों में इस वक्त टेलरों की बहुत जरूरत है पर मजदूर सभी अपने गाँव चले जाने के कारण कमापनियों को घाटा का सामना करना पड़ रहा है
दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उद्योगबहार स्थित कंपनी में काम करने वाले श्रमिक के साथ एक घटना हो गया। बता रहे है कि रत में कंपनी से छुट्टी होने के बाद श्रमिक अपने घर जा रहा था तभी दो युवकों ने उनका मोबाइल चीन लिया। घटना होने के बाद श्रमिक ने रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाया है
दिल्ली एनसीआर के खजुरीखास से नज़मा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कबीर से बात कर रही है। कबीर का कहना है कि उन्हें उनके क्षेत्र में पानी की बहुत अच्छी सुविधा मिलती है। आगे कह रहे है कि उन्हें आज तक पानी खरीद कर नहीं पीनी पड़ी है तथा उनका बिजली का बिल भी माफ़ है जिससे सरकार से वो बहुत खुश हैं
दिल्ली एनसीआर से नज़मा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से फरज़ाना से बातचीत कर रही है। फरज़ाना का कहना है कि वो मजदूरी का काम करती है तथा उन्हें दिल्ली आए हुवे 10 साल हो गया है। बता रही है कि उन्हें सरकार के तरफ से राशन नहीं मिलता है जिसकी वजह से उन्हें राशन बाहर से खरीद कर खाना पड़ता है। आगे कह रही है कि राशन कार्ड के लिए उन्होंने 4 साल पहले अप्लाई किया था पर अबतक उनका कार्ड नहीं बन पाया है
दिल्ली एनसीआर से नज़मा मोबाइल वाणी के माध्यम से खजुरीखास वाली एक श्रोता से बात चित कर रही है जिसपर श्रोता का कहना है कि उन्हें दिल्ली आये काफी साल हो गए लेकिन आजतक उन्हें कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है यहाँ तक की कोरोना काल में भी वो सभी सरकारी योजनाओं से वंचित थी
दिल्ली एनसीआर से राजेश मोबोले वाणी के माध्यम से कह रहे है कि देश के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। आगे कह रहे है कि बैठक में कोरोना और तमाम मुद्दों के ऊपर विचार विमर्श किया गया
हमारी श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि उनके क्षेत्र में पानी की टंकी लग जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। साथ ही कह रही है कि हम सबको पानी की कदर करनी चाहिए तथा जिससे भविष्य में हमे दिक्कतों का सामना ना करना पड़ें
दिल्ली एनसीआर से वीर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली के स्कूलों में इस्तेमाल किये जाने वाले पानी के लिए टंकी बनवाया गया है जो काफी दूषित होता है। आगे कह रहे है कि पानी का इस्तेमाल कर बच्चे बीमार होते है इसलिए सरकार को इस पर ध्यान देते हुए स्कूलों में आरो लगवाना चाहिए
दिल्ली एनसीआर से हस्मत मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अभी सुबह से ही नगर निगम की गाड़ियाँ कचड़ा उठाने के लिए पहुँच चुकी है। साथ ही कह रहे है कि उनके सामने कचड़ा उठाने की गाडी में एक बच्चा है तो काम कर रहा है और यह कानूनन अपराध है।
