दिल्ली एनसीआर से रोहित मोबाइल वाणी के है कि दिल्ली में कई जगह युवा पार्क है जहा पर लगा पेड़ पौधे भी पानी की कमी की वजह से सुख चुके है। आगे कह रहे है कि सरकार को इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए
दिल्ली के कालका जी से रोहित ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि गोविंदपुरी के नवजीवन के सब्जीमंडी के आस पास काफी कचड़ा फैला था जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता ने साझा मंच पर परसारिक करने के साथ ही व्हटसअप,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों तक साझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज सब्जी मंडी के आस पास बिखरे कचड़े को नगर निगम द्वारा साफ़ करा दिया गया है। अंत में खबर के असर होने से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से नज़मा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है किउंकि गली में लोगों को बेहतर पानी की सुविधा के लिए सरकार के तरफ से एक टंकी लगाई जा रही है जिससे लोग बहुत खुश हैं। आगे कह रही है कि हमें पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए इसे जितना हो सके बचाना चाहिए
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप के पास नल का ट्यूबवेल खराब हो गया है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप के आंगनबाड़ी में बच्चों को पानी पीना का कोई सुविधा नहीं है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नंदकिशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक संजीत से बात कर रहे है। संजीत का कहना है कि वो जिस क्षेत्र में रहते है वह पर उन्हें पीने का पानी सही ढंग से नहीं मिलता है। बता रहे है कि सप्लाई का पानी आता तो है लेकिन वो पीने लायक नहीं होता है जिसकी वजह से उन्हें पानी बाहर से खरीद कर पीना पड़ता है। आगे कह रहे है कि कम से कम उन्हें महीने में 1 हज़ार का पानी खरीद कर पीना पड़ता हैं
दिल्ली एनसीआर से हमारे श्रोता रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनके क्षेत्र में बढ़ते गर्मी की वजह से लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही है। साथ ही कह रहे है कि सरकार को तत्काल इसपर संज्ञान लेना चाहिए वर्ण लोगों को और भी समस्या हो सकती हैं
सभी देशवासियों को मजदूर दिवस की मुबारकबाद आज 1 मई 2022 मजदूर दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है बता रहे हैं गौरी शंकर शर्मा एडवोकेट देश के हालात इतने खराब हैं की कि 12 घंटे फैक्ट्री में कारखानों में काम कराया जाता है मजदूरों से सब के पहले 8 घंटे काम कराया जाता था 3 से 4 घंटे ओवरटाइम होता था तो उसमें ऊपर का खर्च मजबूर कर लेता था मगर अब 12 घंटे काम कराने के बाद सैलरी 7000वे 8000 हद है 10,000 देश का मशहूर परेशान है
दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 से शाहनवाज़,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक चटाई वाली मस्जिद गली नंबर 3 व 4 के सड़क पर कूड़ा का ढेर पड़ा हुआ था जिसे नगर निगम द्वारा साफ़ नहीं किया जा रहा था। कूड़े की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे समुदायिक संवादाता ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया तथा व्हटसअप और फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारीयों तक साझा किया। अतः खबर का असर कुछ प्रकार हुआ की आज सड़क से टिपर द्वारा कूड़े को हटा दिया गया हैजिससे अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा हैं।
