दिल्ली के कालका जी से रोहित ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि गोविंदपुरी के नवजीवन के सब्जीमंडी के आस पास काफी कचड़ा फैला था जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता ने साझा मंच पर परसारिक करने के साथ ही व्हटसअप,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों तक साझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज सब्जी मंडी के आस पास बिखरे कचड़े को नगर निगम द्वारा साफ़ करा दिया गया है। अंत में खबर के असर होने से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं