दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 से शाहनवाज़,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने कुछ दिन पहले साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक चटाई वाली मस्जिद गली नंबर 3 व 4 के सड़क पर कूड़ा का ढेर पड़ा हुआ था जिसे नगर निगम द्वारा साफ़ नहीं किया जा रहा था। कूड़े की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे समुदायिक संवादाता ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया तथा व्हटसअप और फेसबुक के माध्यम से उच्च अधिकारीयों तक साझा किया। अतः खबर का असर कुछ प्रकार हुआ की आज सड़क से टिपर द्वारा कूड़े को हटा दिया गया हैजिससे अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा हैं।
