दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में रोजाना आने वाला पानी इतना गन्दा है जिसे लोग स्तेमाल नहीं कर सकते है। आगे कह रहे है सरकार क इसपर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े

दिल्ली एनसीआर से हस्मत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली के श्री राम कॉलोनी में 5 साल पहले जल बोर्ड के द्वारा पानी का सप्लाई शुरू किया गया था। आगे कह रहे है कि कम से कम 2 साल इ ही जल बोर्ड का पाइप को चेंज करवाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है जिसकी वजह से लोगों को पानी गन्दा मिलता है

दिल्ली से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हिन्दू राव अस्पताल में मरीजों और बाहर से आये लोगों को पानी की कमी हो रही है।

दिल्ली से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जे ब्लॉक ,विकासपुरी स्थित विद्यालय में 10वीं -12 छात्रों की परीक्षा शुरू हो गयी है। दिव्यांग बच्चों को बस स्टैंड से विद्यालय तक रिक्शा वाले दोगुना पैसा वसूल करते हैं जिससे दिव्यांग बच्चों को बहुत दिक्कत होती है

दिल्ली आया नगर से राम कारन ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मजदूरों के प्रति कंपनी मालिक ने स्नेह दिखाया। ईद के मौके पर कंपनी प्रबंधक ने मुस्लिम श्रमिक मजदूरों के लिए अपना रोज़ा खोलने अच्छी व्यवस्था की थी जिससे मुस्लिम मजदूरों को बहुत ही अच्छा लगा

दिल्ली आयानगर से राम करन ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आयानगर में लोगों के लिए पानी और बिजली की उचित व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है। जिससे स्थानीय लोग काफी खुश है।

दिल्ली आयानगर से राम कारन ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आया नगर के समीप एक चापाकल से पानी भरने में लोगों को परेशानी होती है

हरियाणा राज्य जे मानेसर के कपासेढा से नन्द किशोर एक श्रमिक से पानी को लेकर बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो जिस कंपनी में काम करते है वह पर पीना का पानी सही ढंग से नहीं आता है साथ ही किराये के माकन में भी सप्लाई के द्वारा आने वाला पानी भी काफी खारा होता है जिसकी वजह से उन्हें पानी बाहर से खरीद कर पीना पड़ता हैं। है कि किराये के माकन में उन्हें पानी के लिए भी पैसे भरने पड़ते है और बाहर से पानी खरीद क्र पीना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं

दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक सलाउद्दीन से बात कर रहे है जिसमे उनका कहना है कि कंपनियों में अब साडी काम मशीने ही कर लेती है इस्सलिये मजदूरों को बहुत रखा जा रहा है। आगे कह रहे है कि वो कढ़ाई का काम करते है और अब कपंनियों में मशीनों के द्वारा कढ़ाई का काम किया जाता है कहते है की मशीन थोड़ा ज़्यादा से काम कर लेती है और इंसान के हांथों से कढ़ाई मशीन के जैसा नहीं हो पाता है।

दिल्ली एनसीआर से नज़मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है इसे हमे व्यर्थ नहीं करनी चाहिए हमेशा पानी की बचत करनी चाहिए। साथ ही कह रही है कि राज मिस्त्रियों को उनका वेतन सही समय पर मिलना चाहिए जिससे वो अपने परिवारों का पालन पोषण कर सके