पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई श्री राम कॉलोनी की सफाई व्यवस्था हुई ठप मेट्रो सुपरवाइजर रजत ले रहा है टिपर वालों से मंथली मोहसिन अंसारी बताते हैं कि शिकायत करते रहो कितनी भी शिकायतें करो मगर कोई कार्यवाही नहीं होती और क्षेत्रीय दरोगा ऋषि पाल जी कंप्लेंट डर को धमकी देकर चले जाते हैं खजूरी पुस्त रोड से पक्का ढलान यानी कि सर्विस रोड ए ब्लॉक नाले के पास एक बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर वहां पर रोज या दूसरे दिन भी पूरा नहीं उठाया जाता है हमने अधिकारियों को भी खबर को शेयर किया है और शिकायत भी की है मगर कोई भी कार्रवाई नहीं करता है और मेट्रो सुपरवाइजर रजत इस ओर ध्यान नहीं देते हैं मोहसिन अंसारी बताते हैं ई ब्लॉक गली नंबर 3 में हफ्तों से डोर टू डोर के लिए टिपर नहीं आ रहा है कई बार हम शिकायत कर चुके हैं और इस और कोई भी ध्यान नहीं देता है इस और आला अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

दिल्ली एनसीआर से नन्द किशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मजदूरों के साथ आए दिन ढगी की जा रही है। आगे कह रहे है कि कंपनियों के तरफ से पर्ची छपवाया जाता है पर पर्ची के आधारित उन्हें काम में सुविधा नहीं मिलती है जिस कारन मजदूरों को अनेक प्रकारों का सामना करना पड़ रहा है। है कि कोई भी कंपनी द्वारा भर्ती के लिए पर्ची बनवाया जाता है उसमे लिखा होता है की डाइरेक्ट भर्ती पर ऐसा नहीं है जब श्रमिक कंपनी में पर्ची के द्वारा काम ढूंढने के लिए जाते है तब उनको भर्ती तो ले लिया जाता है पर उनसे भर्ती करने से पहले पैसे लिये जाते हैं

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रसाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोगों को महंगाई से मुकाबला करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिन प्रति दिन महंगाई गरीबों के लिए आसमान छू रहा है

दिल्ली से नज़मा साझा मंच मोइली वाणी के माध्यम से आधार कार्ड सम्बन्धी जानकारी साझा कर रही हैं। जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नमस्कार ,मैं दानिश कलीम अपने छोटे भाई और अपनी माँ का आधार कार्ड का अड्रेस संशोधन करवाना है ,तो उसके लिए मुझे रिक्वैस्ट डालनी है ,तो कृपया कर के मेरी रिक्वैस्ट को एक्सेप्ट करें ,मैं गली नंबर 10 से बात कर रहा हूँ ,बी ब्लॉक खजुरी खास धन्यवाद

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान में दिल्ली का तापमान काफी बढ़ा हुआ है।स्थानीय निवासी मामा ने बताया कि वे पंद्रह साल से दिल्ली में किराये के मकान में रह रहे हैं।वे बताते हैं कि सरकार की लापरवाही के कारण आज जहाँ 75 प्रतिशत धरती पर पानी होने के बावजूद लोगों को पानी खरीद कर पीना पढ़ रहा है

दिल्ली एनसीआर के सोनिया विहार में साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा बता रही है कि उन्हें फैक्ट शाला की तरफ से अनेक जानकारी मिली है। आगे बता रही है कि हम सभी को अफवाहों से बचकर रहना चाहिए तथा किसी भी झूठी खबर पर एक दम से भरोसा नहीं करनी चाहिए तबतक जबतक उसकी पुष्टि न की गई हो। कहती है कि उन्हें आधी जानकारी थी और आधी जानकारी फैक्ट शाला के माध्यम से मिला है

पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई टीपर वालों की लग रही है हाजिरी नहीं कर रहे हैं काम कूड़े के लगे हैं अंबार आप इस फोटो में देख सकते हैं कि वार्ड में बहुत हालत खराब है नालियां साफ नहीं हो रही है सफाई कर्मचारी कि हाजिरी लग रही हैं रजिस्टर पर क्षेत्रीय दरोगा ऋषि पाल जी और सोनिया दरोगा सतपाल जी कर्मचारियों की हाजिरी लगाने में मस्त हैं कर्मचारी वार्ड में काम नहीं कर रहे हैं आलम यह है कि अगर कोई मोहसिन भाई ने कंप्लेंट करी थी क्षेत्रीय दरोगा घर जाकर धमकी देते हैं कहते हैं कि अब कंप्लेंट नहीं करना स्त्री खराब है टीपर भी काम नहीं कर रहे हैं

दिल्ली सोनिया बिहार से चिंकी गौतम ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र में सुल्तान सर ने फैक्टशाला की काफी जानकारी साझा की और लोगों को ट्रेनिंग भी दिया।

दिल्ली एनसीआर के सनिया बिहार से वीर सिंह साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि सबसे पहले गरीब वर्ग के मजदूरों पर बहुत ही अत्याचार किया जाता है। आगे कह रहे है कि आए दिन बड़ी कंपनियों मी मजदूरों के साथ शोषण की खबर मिलती रहती है। बहुत सी जगहों में तो हर धर्म आपसी मामले में खुद ही झगड़ जाते है जिससे माहौल और खराब हो जाता है। वीर का कहना है की हर एक इंसान की सोच में अगर यह बात बैठ जाये की आपस में भाईचारे से से रहना है तो हमारे देश में लड़ाई दंगा जैसी चीज़ें कभी नहीं होगी। आगे कह रहे है कि लोगों को अपने आपसी छोटी उलझनों को खुद अच्छे से सुलझाना चाहिए