Transcript Unavailable.
दिल्ली से रिंकू साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की देश में अब तक स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार एक सॉ चौरानबे करोड़ सत्ताईस लाख लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन हो चूका है.
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला उन्नाव से राम करण श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्नाव के एक क्षेत्र में मनरेगा के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। आगे कह रहे है कि सरकार का यह बहुत अच्छा कदम है क्यूंकि आये दिन देखा जाता है की कई जगहों के तालाब गंदे होते है,जिससे लोगों को कदफि दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाओ से राम करण श्रमिक वाणी के माध्यम से उन्नाव स्थित एक व्यक्ति से बात कर रहे है। श्रोता का कहना है कि वो एक समाज सेवी है तथा कई सारे बिमारियों का इलाज जड़ीबूटी से करते हैं।आगे कह रहे है कि उनके द्वारा दी जाने वाली जड़ीबूटी का दवा से काफी सारे लोगों के समस्याओं का समाधान हो गया है
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली में लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही है। आगे कह रहे है कि लोगों को जल बोर्ड के द्वारा पीने के लिए साफ़ पानी नहीं मिल पा रही है जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।करावल नगर क्षेत्र दिल्ली जल बोर्ड का पानी दिन में दो बार आया करता था अब दिन में एक बार भी पानी नहीं आ रहा है लोगों को आरओ फिल्टर प्लांट से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। बता रहे है कि जल बोर्ड अधिकारी कहते हैं कि पानी हमारे पास नहीं है कम है मगर जल बोर्ड के अधिकारी हैं वह इस ओर ध्यान नहीं देते।
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 4-06-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली 3 व 4 के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था जिसपर नगर निगम के सफाई कर्मियों की नज़र नहीं जाती थी। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता शाहनवाज़ द्वारा श्रमिक वाणी पर प्रकाशित किया गया साथ ही व्हटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से कर्मचारियों को खबर से रुबू भी कराया गया था।अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 05-06-2022 को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा टिपर की मदद से कूड़े को साफ़ कर दिया गया है जिससे लोगों को आने जाने आसानी हो रही है। अंत में खबर के असर से लोग बहुत खुश हैं तथा श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई की सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास गली नंबर 3 वे 4 के बीच बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है जो 1 हफ्ते से ज्यादाहो जाने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है
हरियाणा राज्य के जिला बहादुरगढ़ से सतरोहन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मजदूरों का दिन प्रति दिन बेरोजगारी बढ़ता ही जा रहा है। आगे कह रहे है कि रोजाना मजदूर काम की तलाश में इस चिलचिलाती धुप में दर-दर भटकते है और उनके लिए पानी तक की सुविधा नहीं होती है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 01-06-22 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर उन्होंने दिनांक 30-05-22 को बताया कि नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई में सफाई बंद हो गई है। इस के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी मेट्रो सुपरवाइजर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेर 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे नहीं उठाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी हुई है और टिपर वाले मनमानी कर रहे हैं। मेट्रो सुपरवाइजर सिर्फ हाजिरी भर रहे हैं काम नहीं करा रहे हैं। इस ओर आला अधिकारियों को ध्यान देने की जरुरत है .इस खबर को साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के पास वाले गली नंबर 2 ,गली नंबर 3 ,गली नंबर 4 ,गली नंबर 5, गली नंबर 6 में कूड़े का ढेर लगे हुए थे जो कि आज बिल्कुल साफ करा दिया गया है।
दिल्ली एनसीआर बहादुरगढ़ हरियाणा से एचएन कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रमिक भीषण गर्मी में काम करने को मजबूर है। कंपनियों में तीन सेट बनाया जाता है जिसमें कंपनियों के कुछ सामान रखे जाते हैं जिसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ कम्पनियाँ श्रमिकों को यहाँ काम करने के लिए बैठा दिया जाता है
