पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 01-06-22 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर उन्होंने दिनांक 30-05-22 को बताया कि नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई में सफाई बंद हो गई है। इस के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी मेट्रो सुपरवाइजर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेर 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे नहीं उठाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी हुई है और टिपर वाले मनमानी कर रहे हैं। मेट्रो सुपरवाइजर सिर्फ हाजिरी भर रहे हैं काम नहीं करा रहे हैं। इस ओर आला अधिकारियों को ध्यान देने की जरुरत है .इस खबर को साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के पास वाले गली नंबर 2 ,गली नंबर 3 ,गली नंबर 4 ,गली नंबर 5, गली नंबर 6 में कूड़े का ढेर लगे हुए थे जो कि आज बिल्कुल साफ करा दिया गया है।