दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली में लोगों को पानी की बहुत समस्या हो रही है। आगे कह रहे है कि लोगों को जल बोर्ड के द्वारा पीने के लिए साफ़ पानी नहीं मिल पा रही है जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।करावल नगर क्षेत्र दिल्ली जल बोर्ड का पानी दिन में दो बार आया करता था अब दिन में एक बार भी पानी नहीं आ रहा है लोगों को आरओ फिल्टर प्लांट से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। बता रहे है कि जल बोर्ड अधिकारी कहते हैं कि पानी हमारे पास नहीं है कम है मगर जल बोर्ड के अधिकारी हैं वह इस ओर ध्यान नहीं देते।
