पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई से मोहम्मद शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई में सफाई बंद हो गई है। इस के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी मेट्रो सुपरवाइजर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेर 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे नहीं उठाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी हुई है और टिपर वाले मनमानी कर रहे हैं। मेट्रो सुपरवाइजर सिर्फ हाजिरी भर रहे हैं काम नहीं करा रहे हैं। इस ओर आला अधिकारियों को ध्यान देने की जरुरत है
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से नंदकिशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से शतीश से बात कर रहे है। शतीश का कहना है कि उनके क्षेत्र में पाई बहुत खारा आता है जिस वजह से लोग पानी का बेहतर स्तेमाल नहीं कर पाते हैं। आगे कह रहे है कि खारा पानबी को लोग पिने या खाना बनाने के लिए स्तेमाल नहीं करते है बस्सुसपानी से लोग कपडे धो सकते है। शतीश का कहना है कि खारा पानी का सेवन करने से लोगों का तबियत खराब हो जाता है खास कर के बच्चे और गर्भवती महिलाए इस पानी का स्तेमाल नहीं कर सकती हैं
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 21/05/2022 को साझा मंच मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि सी ब्लॉक गली नंबर 9 के फुस वाले मंदिर के पास कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था जिसे टिपर दिनों तक उठाया नहीं जा रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता शाहनवाज़ ने साझा मंच पर प्रकाशित किया साथ ही फेसबुक तथा व्हट्सएप के माध्यम से नंबर 5 दबाकर खबर को खबर को साझा भी किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 22/05/2022 को नगर निगम के अधिकारीयों के द्वारा को साफ़ कर दिया गया है। अंत में खबर के असर से लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई में रहने वाले मौसीन से पानी के सम्बन्ध में बात कर रहे है। मौसीन का कहना है कि उनके क्षेत्र में जल बोर्ड का पानी नहीं आ रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। आगे कह रहे है कि लोग हैंडपम्प का पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर से दिलशाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र के अफ़ज़ल से पांणी के विषय में बात कर रहे है। अफ़ज़ल का कहना है कि पानी का व्यवस्था उनके क्षेत्र में काफी खराब है। आगे कह रहे है कि पानी लोगों को खरीद कर पीना पड़ रहा है। बता रहे है कि जल विभाग के द्वारा आने वाला पानी बहुत ही गन्दा होता है जिसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी के ए ब्लॉक 20 फुटा रोड के आस पास गलियों के बाहर मेन रोड पर कूड़े के ढेर पड़े हुए थे जिसे टिपर द्वारा नहीं उठाया जा रहा था। बता रहे है कि कूड़े की वजह से राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता शाहनवाज़ ने साझा मंच पर प्रसारित किया साथ ही व्हटसअप तथा उच्च अधिकारीयों को समस्या से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 19/05/2022 को नगर निगम के अधिकारीयों के द्वारा कूड़े को साफ़ कर दिया गया हैं। अंत में खबर के असर से लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं
दिल्ली से शाहनवाज़ साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई ई ब्लॉक 20 फुटा रोड नूरानी मस्जिद के आसपास कूड़े का काफी सारा ढेर लगा हुआ है. और कई दिनों से शिकायत किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
शाहनवाज़ साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की, पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मछली बाजार के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं. काफी बदबू फ़ैल गई है और लोगों को काफी समस्या हो रही है जिसको लेकर अस्थानिये लोग शिकायत भी कर रहें हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है तथा टिपर वाला कहता है की उनके पास है जिस कारण वो कूड़ा नहीं उठा रहें हैं.
हरियाणा राज्य के जिला बहादुरगढ़ से सतरोहन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मजदूरों के हाल बहुत खराब है। बता रहे है कि जहा महंगाई और बेरोजगारी से मजदूर परेशान तो हैं ही साथ ही उन्हें समय से पानी और बिजली नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं
