दिल्ली एनसीआर के कासन से साकेत मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन में शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगे कह रहे है कि लोग सरकार से अपील कर रहे है कि यात्रियों के लिए सरकारी शौचालय बनवाया जाना चाहिए
दिल्ली एनसीआर से हस्मत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी एक श्रोता से बात कर रहे हैं। हमारी श्रोता का कहना है कि आज इस युग में वो महंगाई से काफी परेशान है। बता रही है कि वो मजदूरी का काम करती है तथा इस महगाई में अपने परिवार का रोजी रोटी चला पाना उनके लिए मुसीबतों का सामना करने से कम नहीं है। आगे कह रही है कि उनका राशन कार्ड नहीं है जिस वजह से उन्हें राशन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि क्षेत्र की कॉलोनी में जल बोर्ड द्वारा स्वच्छ पानी नहीं आती है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगे कह रहे है कि लोगों को समय से पानी भी नहीं मिलता है
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इंद्रलोक क्षेत्र में बिजली जोरों से काटी जा रही है। आगे कह रहे है कि जल बोर्ड द्वारा पानी भी गन्दा आ रहा है जिसे लोग इस्तेमाल करने को मजबूर हो गए हैं। बता रहे है कि लोगों को पानी समय से भी नहीं मिल पाती हैं
दिल्ली एनसीआर से नज़मा साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि पानी हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। आगे कह रही है कि पानी को हमें बरबाद न कर के उसे बचना चाहिए।हम सभी को पानी को बर्बाद न करते हुवे उसकी एहमियत को समझनी चाहिए
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि क्षेत्र लक्ष्मीनगर में पानी की कमी से लोग जूझ रहे हैं। आगे कह रहे है कि पानी नहीं आने की वजह से उन्हें पानी खरीद कर पीना पड़ता है साथ ही पानी का भी दाम बढ़ा दिया गया है जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही हैं
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जेजे कॉलोनी के अंदर एक जगह में काफी सारा कूड़ा का ढेर पड़ा हुआ है जिसे नगर निगम द्वारा साफ़ नहीं किया जा रहा है। आगे कह रहे है की कूड़े को साफ़ नहीं करने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है
दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे नीमरि कॉलोनी के अंदर पानी का श्रोता घटता जा रहा है इसे देखते हुवे भी वाह जल विभाग द्वारा पानी नहीं भेजा जा रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं
दिल्ली एनसीआर से राजेश कुमार पाठक साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि इस तप्ति गर्मी के पानी के लिए काफी समस्या हो रही है। आगे बता रहे है कि सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही जल विभाग द्वारा पानी आता है वो भी कुछ देर के लिए। कि पानी इतना गन्दा होता है जिसे इंसान पीना तो दूर की बात उससे नाहा भी नहीं सकते है। पिने के लिए पानी बाहर से खरीदना होता है
