दिल्ली एनसीआर से हस्मत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी एक श्रोता से बात कर रहे हैं। हमारी श्रोता का कहना है कि आज इस युग में वो महंगाई से काफी परेशान है। बता रही है कि वो मजदूरी का काम करती है तथा इस महगाई में अपने परिवार का रोजी रोटी चला पाना उनके लिए मुसीबतों का सामना करने से कम नहीं है। आगे कह रही है कि उनका राशन कार्ड नहीं है जिस वजह से उन्हें राशन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं
