नमस्कार विकास बात कर रहा हूँ नई दिल्ली से, 100 परसेंट ब्लाइंड सीनियर सिटीजन, जानना ये चाहता हूँ की, जैसे मेरी दिव्यांग पेंशन लगी हुई है, तो इसके क्या साथ साथ में अपनी सीनियर सिटीजन की भी पेंशन लगवा सकता हूँ, क्या एक इंसान 2 पेंशन ले सकता है, या उसको एक ही मिलेगी जानकारी देने का धन्यवाद।
दिल्ली राज्य के गुरुग्राम रोड से सुदामा श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहे है की, इन्होने ने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे थे अगर हम टीका नहीं लगवाते तो हमारे स्वास्थय पर भी खतरा बन सकता था। सुदामा का कहना है की, इन्होने बिना किसी के दबाव में आ कर अपनी मर्जी से कोरोना का टीका लिया है
Transcript Unavailable.
रोहित ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कई महिलाओं ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है भ्रम के कारण महिलाएं कोरोना का टीका नहीं लगवाना चाहती हैं। लेकिन हम सभी को कोरोना से बचने के लिए टीका लगवा लेना चाहिए। साथ ही दूसरों की बातें ना सुनकर कोरोना का टीका लगवाएं।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई सफाई व्यवस्था हो गई है खराब बी ब्लॉक गली नंबर साढ़े तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने padhaaya कूड़े का बहुत बड़ा ढेर एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है और हमारे वार्ड में 14 रिक्शा हैं जो की डॉट-डोर करने के लिए आते हैं मगर कोई भी डोर तू डोर रिक्शा द्वारा नहीं किया जा रहा है वह रिक्शा एमसीडी दफ्तर पर सड रही है पड़ी हुई जब के मेट्रो सुपरवाइजर यह कहते हुए अपनी बात को खत्म कर देते हैं की हमारे पास ढो टु डोर करने के लिए टिपर नहीं है रिक्शे हैं मगर रिक्शे जो हैं चलने को तैयार नहीं है उसके हेल्पर वह रिक्शा चालक दोनों की ही सैलरी बराबर डिपार्टमेंट की तरफ से ली जा रही है अब यह जांच का विषय है की यह सैलरी उनकी कौन खा रहा है
पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 07-07-22 को बताया कि उन्होंने 06-07-22 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित की थी। बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ई रहमान चौक से लेकर मुस्तफा मोहम्मदी मस्जिद बी ब्लॉक 20 फुटा रोड की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा उठाया नहीं जा रहा है।इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक 20 फूटा रोड रहमान चौक से लेकर मुस्तफा मस्जिद व मोहम्मदी मस्जिद के आसपास लगे सभी कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा उठा लिया गया है।
पूर्व दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 07-07-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 06-07-22 को एक खबर प्रसारित की थी। बताया गया था कि पूर्व दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई ए ब्लॉक गली नंबर 19 ,जो कब्रिस्तान जाने का मेन रास्ता है जिसको सर्विस रोड भी कहा जाता है। वहां कई दिनों से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। जिसे टीपर द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक 20 फूटा रोड रहमान चौक से लेकर मुस्तफा मस्जिद व मोहम्मदी मस्जिद के आसपास लगे सभी कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा उठा लिया गया है।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से शुभम से हुई। शुभम बताते है कि उन्हें कोरोना के बारे में जानकारी न्यूज़ से पता चला।लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया था। रोज़ी रोटी में समस्या होती थी। टीका जब आया तो कई अफ़वाहे फ़ैल रही थी। लेकिन इन्होने कोरोना टीका का दोनों डोज़ लगवा लिया। अगर टीका नहीं लगवाते तो जान का ख़तरा था। इसीलिए टीका लगवाने से अब ये सुरक्षित महसूस कर रहे है
दिल्ली राज्य से राम करण ने श्रमिक वाणी के माध्यम से एक सब्जी विक्रेता से बातचीत किया, बातचीत के दौरान सब्जी विक्रेता ने बताया की, इस रोजगार में कोई कमाई नहीं है। इनका कहना है की ये सही से बचत भी नहीं कर पा रहे है, जहा से ये सब्जी खरीद कर ला रहे है वहाँ से इन्हे महँगी सब्जी मिल रही है और जहा ये अपनी सब्जी की दुकान लगाते है वह भी इनको 100 रूपए से 200 रूपए तक दुकान लगाने के लिए पैसे देने पड़ते है। इस वजह से परेशन हो कर इन्होने ने सोचा है की ये अपने गाँव वापस चले जाए।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ई,20 फुटा रोड से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि 20 फुटा रोड ,नूरानी मस्जिद रोड में कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है जिसकी सफ़ाई टीपर वालों द्वारा नहीं की जा रही है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं लेकिन प्रतिदिन सफ़ाई नहीं हो रही है। मेट्रो कंपनी को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
