दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से शुभम से हुई। शुभम बताते है कि उन्हें कोरोना के बारे में जानकारी न्यूज़ से पता चला।लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया था। रोज़ी रोटी में समस्या होती थी। टीका जब आया तो कई अफ़वाहे फ़ैल रही थी। लेकिन इन्होने कोरोना टीका का दोनों डोज़ लगवा लिया। अगर टीका नहीं लगवाते तो जान का ख़तरा था। इसीलिए टीका लगवाने से अब ये सुरक्षित महसूस कर रहे है