दिल्ली से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि श्री राम कॉलोनी ,खजुरी ख़ास के समीप थाना ,बिजली विभाग स्थित सड़क के किनारे खुले में कूड़े पड़ें हैं जिसे कुत्ते आये दिन सड़क पर कूड़े को फैला देते हैं। इसकी शिकायत नगर निगम को भी की गयी ,लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला।गन्दगी के कारण साँस लेना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, सर्विस रोड से श्रमक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, कब्रिस्तान जाने का मेन रास्ता पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगो को कहना है की, टिपर वाले से कहने के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, डी ब्लॉक 25 फुटा रोड, मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, 25 फुटा रोड पर कूड़े के ढ़ेर लगे हुए है। टीपर वाला आधे कूड़े को उठा कर बाकी कूड़े को छोड़ कर चला जाता है। आला अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, बी ब्लॉक गली नंबर साढ़े तीन, मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, चटाई वाली मस्जिद के पास कूड़े का ढ़ेर लगा हुवा है। लोगो के शिकायत करने के बाद भी कूड़े को नहीं उठाया गया है। आला अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली एनसीआर पूर्वी दिल्ली से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 29-06-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 27-06-22 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक 20 फुटा रोड पर जगह-जगह लगे हैं। टिपर वाला कूड़े के ढेर नहीं उठा रहे हैं। कूड़े के ढेर कई दिनों से पड़े हुए हैं।इस खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर साझा किया गया था। जिसके बाद टिपर व अधिकारी द्वारा कूड़े को साफ़ कर दिया गया है।
दिल्ली से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से एक महिला से बात कर रहें हैं, महिला का कहना है कि, इनके पुत्र पर शादी का मुकदमा लगा हुआ है जो की झूठा है। ये कह रहीं हैं की इनका लड़का को जेल में बंद कर रखा है तथा इनके पास पैसे नहीं हैं मुकदमा को
दिल्ली के गोविंदपुरी से रोहित ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि गोविंदपुरी नवजीवन कैंप ए ब्लॉक में गली काफी उबड़-खाबड़ है। इस गली में काफी छोटे-छोटे गड्ढे हैं। इस गली में खुदाई की गई थी ,पाइप लाइन डालने के लिए। जो कालका जी के विधायक की तरफ से पर पाइपलाइन के काम को रोक दिया गया और गली में खुदाई हो रखी है पर उस खुदाई के वजह से लोगों को आने जाने में अब काफी समस्या होती है लोगों को
दिल्ली एनसीआर से रोहित श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी क्षेत्र में महिलाओं को पानी की तलाश में बहुत दूर जाना पड़ता है। यहाँ पानी की सुविधाएँ बहुत ही कम हैं। आगे कह रहे है सरकार क इसपर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े
दिल्ली एनसीआर पूर्वी दिल्ली से मोहोम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि एनसीआर पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई मैन 60 फुटा रोड सनबीम पब्लिक स्कूल वाली गली के बाहर कूड़े का कई दिन से ढेर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कई बार हम टीपर वाले से कई बार कह चुके हैं मगर टीपर वाला उड़ा नहीं रहा है। कूड़ा छोड़ कर चला जाता है गली के दोनों तरफ कूड़े का ढेर है टिपर नंबर 0 827 बताया जा रहा है
दिल्ली एनसीआर पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने दिनांक 23-06-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 23-06-22 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताय गया था कि वार्ड नंबर 64 ई सी ब्लॉक गली नंबर 7 ,8 व 9 के नाली ओवरफ्लो हो गई है। सुभाष चड्ढा नाम के कर्मचारी काम नहीं करते हैं। नाली भरी पड़ी है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि कई बार उन्होंने शिकायत भी की। लेकिन कर्मचारी कहते हैं कि मेरे नाम की शिकायत कर दो ,मैं नाली साफ नहीं करूंगा।आला अधिकारी को ध्यान देना चाहिए। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि टीपर द्वारा अब वार्ड 64 ई के जगह जगह से कूड़ा की सफ़ाई कर दी गई है।
