दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 18-07-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 16-07-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन ,श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ते पर दस दिन से कूड़े का बहुत बड़ा ढ़ेर पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी टीपर द्वारा कूड़े उठाया नहीं जा रहा है। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ते से सभी कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा उठा लिया गया है।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी ख़ास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरना श्रोता ने बताया की इन्होने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। दूसरा टीका उपलब्ध नहीं होने के वजह से श्रोता नहीं लगवा पा रहे है। कोरोना का टीका लगवाने के बाद श्रोता को स्वास्थय सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं हुई है।

दिल्ली से हस्मत अली की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से रहीस से हुई। रहीस कहते है कि इन्होने कोरोना टीका का पहला डोज़ लगा है। 2021 को इन्होने पहला डोज़ लगवाया था। दिसंबर में दूसरा डोज़ का डेट था लेकिन केंद्र पर कहा गया कि 10 लोग जमा होंगे तब ही टीका लगेगा,फ़ोन पर इसकी सूचना दी जाएगी। 2022 हो गए लेकिन दूसरा डोज़ लग नहीं पाया ,कोई फ़ोन कॉल नहीं आया। बहुत लोग ऐसे है ,जिनके साथ इसी तरह की समस्या आई

Transcript Unavailable.

दिल्ली राज्य से रोहित श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है, इन्होने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। टीका लगवने के बाद इन्हे कोई परेशानी नहीं हुई , सभी लोग कोरोना का दोनों टीका जरूर लगवाए

दिल्ली राज से शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते ही की, इन्होने कोरोना का टीका लगवा लिया है। हमारे श्रोता शाहनवाज़ सभी लोगो से यह अपील करते है की, आप भी कोरोना का टीका जरूर लगवाए । कोरोना के दोनों टीके लगवाने के समय आने पर बूस्टर डोज़ भी जरूर लगवा ले। कोरोना टीके के प्रति फ़ैल रही गलत फेहमी से दूर रहे

दिल्ली राज्य से अस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इन्होने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। टीका लगवाने के बाद अस्मत को किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं हुई। सभी से ये अपील करते है की आप भी कोरोना का टीका जरूर लगवाए। जो भी लोग घर से बहार निकलते है वो अपने मुँह को मास्क से ढक का निकले और लोगो से दुरी बना कर रखे

दिल्ली राज्य से रिंकू श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे है की, अमरनाथ यात्रा जो बदल फटने के वजह से रुक गया था, वह फिर से शुरू हो गया है।

Transcript Unavailable.

मानेसर से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से एक महिला रेखा से बात कर रहें हैं, रेखा का कहना है की इनके घर वाले सभी कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं, लेकिन जब ये लेने गेन तो काफी भीड़ था और बचा छोटा होने के कारण भी ये वैक्सीन नहीं ली हैं