दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 18-07-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 16-07-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जॉन ,श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ते पर दस दिन से कूड़े का बहुत बड़ा ढ़ेर पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी टीपर द्वारा कूड़े उठाया नहीं जा रहा है। इस खबर को मोहम्मद शाहनवाज़ द्वारा द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 64 ई, खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्य रास्ते से सभी कूड़े के ढेर को टिपर द्वारा उठा लिया गया है।