Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के करावाला विद्यानसभा वार्ड 246 से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, डी ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक से लेकर बिलाल मस्जिद तक कूड़ा पड़ा हुआ है। लेकिन कोई सफाई नहीं कर रहा है काफी बार शिकायत भी की जा चुकी है और अब तो अधिकारी फ़ोन भी नहीं उठा रहें हैं।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से फलक से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फलक ने बताया की 50 से 60 रूपए में रोज का कढ़ाई का काम करती है। दिवाली के बाद से काम बंद है, कारखाने बंद है इस वजह से इन्हे भी काम नहीं मिल रहा है। कारखानों में काम नहीं है, कारखाने वालों से पूछने के बाद वह कहते हैं होली के बाद काम मिलेगा। खर्चा चलाना घर का अब बहुत मुश्किल हो चुका है। इनके पास राशन कार्ड भी नहीं है और कई बार फॉर्म भरने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना है

Transcript Unavailable.

दिल्ली के गढ़ी मांडू के वार्ड 230 के भजन पूरा से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके इलाके में साफ़ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सफाई कर्मचारी साफ़ सफाई पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। पानी की स्थिति भी ठीक नहीं है, पानी का टैंकर कब आता है कब नहीं लोगो को पता नहीं चलता है और लोग पानी नहीं भर पाते है। इस वजह से लोगो को काफी दिक्कत हो रहा है

दिल्ली के गढ़िमाण्डू से एम वाई खान मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गढ़िमाण्डू एक बहुत पुराना गाँव है। इस गाँव में प्रशाषन द्वारा सफाई व्यवस्था अच्छे से नहीं हो पाती है। और पानी की व्यवस्था भी बहुत ख़राब है। इसी विषय पर एम वाई खान ने गढ़िमाण्डू के निवासी से बातचीत की। राजेश ने बताया गढ़िमाण्डू में सड़क ,सफाई और बिजली की व्यवस्था कुछ भी सही नहीं है

मोहसिन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ब्लॉक सी के गली नंबर 1 ,ब्लॉक इ के गली नंबर 6 और गली नंबर 3 में भी सफाई नहीं हुई है ,नालियां भरी हुई है,जगह जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वहाँ नालियां साफ़ करने के लिए कर्मचारी नहीं आते है और डोर तो डोर कूड़ा उठाने वाली गाडी भी नहीं आती है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के थाना खजुरी से रीना खान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान पूजा ने बताया की, वे घर में कढ़ाई का दुपट्टो लगाने का काम करती है। 50 से 60 रूपए रोज का उनका मजदूरी मिलता है। लेकिन अब दिवाली के बाद से कोई भी काम करने को नहीं मिल रहा है क्योंकि हर जगह कारखाने बंद हैं। जिसे कहो भैया हमें काम दे देना हम कुछ घर में काम करेंगे तो वह कहते हैं कि अभी काम बंद है