दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के राजीव नगर के वार्ड 246 से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, सर्विस रोड जामा मस्जिद के पास नाली का पानी भरा हुआ है और कूड़ा भी पड़ा हुआ है। बी ब्लॉक बिलाल मस्जिद के पास नाली भरी हुई है और कूड़ा भी पड़ा हुआ है
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से मुस्कान, श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 में कूड़ा का ढ़ेर पड़ा है। नाली भरा हुआ, लेकिन साफ़ सफाई नहीं हो रहा है। कूड़ा साफ़ करने वाली गाड़ी नहीं आ रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहम्मद अरबाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 26/12/2022 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि बी ब्लॉक बिलाल मस्जिद के पास कूड़ा पड़ा हुआ है और नाली भी साफ़ नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता अरबाज़ ने इस खबर को सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है कि बी ब्लॉक बिलाल मस्जिद के पास पड़ा हुआ कूड़ा हटा दिया गया है और नाली की भी सफाई हो गयी है। समस्या का समाधान होने से अरबाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहम्मद अरबाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि बी ब्लॉक बिलाल मस्जिद के पास जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए है, नाली की भी सफाई नहीं हो रही है। नाली पूरी भरी हुई है। शिकायत करने पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। लेकिन वो काम नहीं करेंगे, डोर टू डोर कूड़े उठाने वाली गाड़ियाँ भी नहीं आती है।
दिल्ली राज्य से मनीष कुमार पांडे ने कोरोना के विषय पर मोहित से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। मोहित ने बताया कोरोना वायरस 2020 में आया था। बीच में इसका प्रभाव कम हो गया था। किन्तु अब 2022 में यह वायरस फिर से अपना असर दिखा रहा है इसलिए इससे बचाव के लिए दो गज की दुरी और मास्क है जरुरी का पालन करे ,हमेशा मास्क पहने ,सब्जी और फलों को धोकर ही उपयोग में ले। सर्दी का मौसम भी आ रहा है तो अधिक ध्यान रखे। घर पर ही भाप ले। सभी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ भी लगवाए।
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से मुस्कान, श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246, ई ब्लॉक गली नंबर 6 में कूड़ा का ढ़ेर पड़ा है। जिसकी काफी शिकायत की जा चुकी है लेकिन सफाई नहीं हो रही है।
Transcript Unavailable.
दिल्ली के गढ़ी मांडू के वार्ड 230 के भजन पूरा से यूनुस खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके इलाके में साफ़ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। सफाई कर्मचारी साफ़ सफाई पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। पानी की स्थिति भी ठीक नहीं है, पानी का टैंकर कब आता है कब नहीं लोगो को पता नहीं चलता है और लोग पानी नहीं भर पाते है। इस वजह से लोगो को काफी दिक्कत हो रहा है
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के राजीव नगर के वार्ड 246 से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, गौरी शंकर मंदिर से लेकर एमसीडी स्कूल और बिलाल मस्जिद तक कूड़ा पड़ा हुआ है। लेकिन कोई सफाई नहीं कर रहा है काफी बार शिकायत भी की जा चुकी है और अब तो अधिकारी फ़ोन भी नहीं उठा रहें हैं।
झारखंड से आए कांग्रेस समर्थक भारत जोड़ो यात्रा देश में फैले तनाव , नफरत के खिलाफ जरूरी समझते हैं और इसके कांग्रेस को निश्चित ही राजनीतिक फायदे की बात करते नज़र आये, आइये आप भी सुनिए क्या कहा?
