दिल्ली राज्य से मनीष कुमार पांडे ने कोरोना के विषय पर मोहित से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। मोहित ने बताया कोरोना वायरस 2020 में आया था। बीच में इसका प्रभाव कम हो गया था। किन्तु अब 2022 में यह वायरस फिर से अपना असर दिखा रहा है इसलिए इससे बचाव के लिए दो गज की दुरी और मास्क है जरुरी का पालन करे ,हमेशा मास्क पहने ,सब्जी और फलों को धोकर ही उपयोग में ले। सर्दी का मौसम भी आ रहा है तो अधिक ध्यान रखे। घर पर ही भाप ले। सभी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ भी लगवाए।
