दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहम्मद अरबाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए है, नाली की भी सफाई नहीं हो रही है। नाली पूरी भरी हुई है। शिकायत करने पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। इसके विपरीत कर्मचारी द्वारा कहा जाता है कि कही भी शिकायत कर दीजिए। लेकिन वो काम नहीं करेंगे, डोर टू डोर कूड़े उठाने वाली गाड़ियाँ भी नहीं आती है।
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से मुस्कान श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, बी ब्लॉक एमसीडी स्कूल के पास नाली भरी हुई है। साफ़ साफी नहीं हो रहीं हैं। नाली का गन्दा पाई सड़क पर आ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। जिस कारण लोग काफी परेशान हैं
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के राजीव नगर के वार्ड 264 से राजीव श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, ई ब्लॉक गली नंबर 11 में नाली की सफाई नहीं हो रही है और कूड़ा भी पड़ा हुआ है। साफ़ सफाई नहीं की जा रही है, इससे लोगो में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है
Transcript Unavailable.
दिल्ली के कासन से साकेत ने श्रमिक वाणी के माध्यम से संतोष से बात किया। बातचीत के दौरान संतोष ने बताया की ठेकेदार के द्वारा सैलरी स्लिप नहीं दिया जा रहा है। सैलरी स्लिप नहीं मिलने से कितना पीएफ और ईएसआई कट रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।
दिल्ली राज्य से मनोहर लाल कश्यम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हरियाणा में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के पास वाली सड़क पर काफी वर्षो से सीवर का पानी मुसीबत बना हुआ है। इसी रास्ते से सरकारी अधिकारी ,नेतागण गुजरते है किन्तु इस समस्या के समाधान के लिए कोई संज्ञान नहीं लेता है। यह समस्या वर्षो पुरानी है।
Transcript Unavailable.
दिल्ली राज्य से साकेत कुमार ने सोनू कुमार से उनकी समस्या पर बातचीत की। सोनू ने बताया के उनके PF में अकाउंट नंबर लिंक नहीं हो रहा है
दिल्ली के बाबा कॉलोनी से राजेश कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। जिससे अन्य देशो पर भी कोरोना का खतरा फ़ैलाने का डर बन गया है। लोगो को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए और कोरोना से बचव के उपाय करना चाहिए
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से जुनैद, श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते कि, श्रीराम कॉलोनी में सफाई वयवस्था बिलकुल खराब हो चुकी है। जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। घरों से कूड़ा लेने वाले गाड़ी भी नहीं आ रही है। नाली भी पूरी भरी हुई है लेकिन साफ सफाई नहीं हो रही है
