दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से फलक से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फलक ने बताया की 50 से 60 रूपए में रोज का कढ़ाई का काम करती है। दिवाली के बाद से काम बंद है, कारखाने बंद है इस वजह से इन्हे भी काम नहीं मिल रहा है। कारखानों में काम नहीं है, कारखाने वालों से पूछने के बाद वह कहते हैं होली के बाद काम मिलेगा। खर्चा चलाना घर का अब बहुत मुश्किल हो चुका है। इनके पास राशन कार्ड भी नहीं है और कई बार फॉर्म भरने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बना है
