दिल्ली राज्य से मोहसिन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 के कब्रिस्तान वाले ढलान पर पूरी जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ है ,गलियों की नालियाँ भी साफ़ नहीं हो रही है और कूड़ा उठाने वाली गाडी भी नहीं आ रही है
दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के वार्ड 246 से हसरत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, ढलान से लेकर सर्विस रोड तक कूड़ा पड़ा हुआ है और बिलाल मस्जिद के पास नाली पूरी भरी हुई है। कर्मचारी साफ़ करने नहीं आ रहे है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से मोहसिन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, राजीव बिहार के बारात घर के पास नाली पूरी भरी हुई है। नाली की साफ़ सफाई नहीं हो रही है। कूड़ा भी पड़ा हुआ है कोई उठाने वाला नहीं है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहसिन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 31/12/2022 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि सी ब्लॉक गली नंबर 6 में नाली भरी हुई है, पानी ओवर फ्लो हो रहा है, नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता मोहसिन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है कि सी ब्लॉक गली नंबर 6 में नाली की सफाई हो गयी है। समस्या का समाधान होने से मोहसिन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से सहजाद, श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि सी ब्लॉक गली नंबर 6 में कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़ा उठाने के लिए डोर टू डोर वाली गाड़ी नहीं आ रही है। नाली की भी सफाई नहीं हो रही है
दिल्ली से मोहसिन ने मोहम्मद अरशद से साक्षात्कार लिया मोहम्मद अरशद ने बताया श्री राम कॉलोनी के रहमान चौक पर बिजली के तार बहुत नीचे लटके हुए है ,बिजली तार को ऊपर करवाने के लिए बिजली विभाग में शिकायत की तो वह पैसा मांग रहे है और एक पुलिया भी काफी समय से टूटी हुई है जिसे भी सही नहीं किया जा रहा है
दिल्ली राज्य से राजेश कुमार पाठक ने बताया राजकीय दृष्टिहीन महाविद्यालय के छात्राववास में छात्रों द्वारा 4 जवरी को लुई ब्रेल की जयंती मनाई गयी
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से अरबाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 03/01/2022 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की खजुरी पुस्ता रोड पर कूड़ा पड़ा हुआ था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता अरबाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की खजुरी पुस्ता रोड पर कूड़े की सफाई कर दी गयी है । समस्या का समाधान होने से अरबाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से मोहसिन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि, रेहमान चौक के पास कूड़ा भरा हुआ है। साफ़ सफाई नहीं हो रही है। शिकायत करने के बाद भी साफ़ सफाई नहीं हो रही है
दिल्ली राज्य से जुबैर खान सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना अभी टला नहीं है इसलिए इससे बचाव के लिए मास्क पहने और सामजिक दुरी का पालन करे और जिसने भी वैक्सीन नहीं लगाया है वह वैक्सीन अवश्य लगवा ले।
