दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से अरबाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 03/01/2022 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की खजुरी पुस्ता रोड पर कूड़ा पड़ा हुआ था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता अरबाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की खजुरी पुस्ता रोड पर कूड़े की सफाई कर दी गयी है । समस्या का समाधान होने से अरबाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।