दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से मोहसिन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 31/12/2022 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि सी ब्लॉक गली नंबर 6 में नाली भरी हुई है, पानी ओवर फ्लो हो रहा है, नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता मोहसिन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है कि सी ब्लॉक गली नंबर 6 में नाली की सफाई हो गयी है। समस्या का समाधान होने से मोहसिन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।