इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चल रहा है मणिपुर हिंसा पर विचार कार्यक्रम।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 10/09/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की 60 फुटा रोड, नव जागृति शिक्षा सदन के सामने खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट ख़राब थी। जिससे आने जाने में लोगो को समस्या हो रहा थी । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुककर के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की 60 फुटा रोड, नव जागृति शिक्षा सदन के सामने खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
ई श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ा जा सकता है ?
Transcript Unavailable.
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना , श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 08 सितम्बर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी ,बी ब्लॉक गली नंबर 3 की नालियों की सफाई नहीं हो रही थी। कादरी मस्जिद के निकट भी कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ था जिसकी सफाई कई दिनों से नहीं हो रही थी।स्थानीय लोगों द्वारा सफाई इंस्पेक्टर से शिकायत की गई लेकिन सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित किया और इसे लोकल व्हाट्सअप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से शाहदरा ज़ोन के डीसी साहब के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि अब सफाई कर्मचारियों द्वारा बी ब्लॉक ,गली नंबर 3 की नालियाँ साफ़ करा दिया गया है साथ ही क़ादरी मस्जिद के निकट पड़ा कूड़ा की भी सफाई हो गई।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना , श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 08 सितम्बर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि खजूरी पुराने थाने के पीछे नाला भरा हुआ था नाला खजूरी चौक होता हुआ नानकसर से यमुना नदी में जा रहा है जो की फ्लड डिपार्टमेंट का नाला है और बहुत दिनों से साफ नहीं करवाया गया था।समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप व फेसबुक के माध्यम सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि अब खजूरी पुराने थाने के पीछे के नाले को साफ़ कर दिया गया है।इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग डी ब्लॉक गली नंबर 2 20 फूटा रोड पर पड़ा है जगह-जगह कूड़े का ढेर मेट्रो सुपरवाइजर कूड़े का ढेर साफ नहीं करा रहे हैं स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है मगर शिकायत के बाद भी कूड़े के ढेर साफ नहीं हो रहे हैं कूड़ा में से बदबू आने लगी है क्योंकि हाल ही में दो दिन बारिश होने के कारण कूड़े में कीड़े पड़ चुके हैं
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले श्रमिक खजूरी चौक अग्रवाल की दुकान के सामने बहुत बड़ा पिलर 80 फीट ऊंचा बन रहा है उस पिलर पर काम करने वाले श्रमिक बिना हेलमेट बिना शूज बिना गिलफ्स के काम कर रहे हैं आप फोटो में देख सकते हैं दो श्रमिक सरिया उठाकर आगे लेकर जा रहे हैं वह भी हाथ से और उनके पास गिलफ्स नहीं है जब हमने उनसे बात करने की कोशिश की है तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया उन्होंने कहा कि हम आपको रिकॉर्डिंग नहीं करा सकते क्योंकि हमारी नौकरी का सवाल है हम 260 रू रोज कमाते हैं जिसकी वजह से हमारा खाना खर्चा चलता है और अगर हम आपको रिकॉर्डिंग कर देंगे आप उसको पब्लिक कर देंगे तो हमारी नौकरी चली जाएगी फिर हम खाना कहां से खाएगे श्रमिकों ने बताया कि हमें कोई भी कीट नहीं दी जाती है रोज कोई ना कोई हमारे साथियों के साथ हादसा हो जाता है या तो हाथ फट जाता है सर फट जाता है या पैर में चोट लग जाती है
Transcript Unavailable.
