दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले श्रमिक खजूरी चौक अग्रवाल की दुकान के सामने बहुत बड़ा पिलर 80 फीट ऊंचा बन रहा है उस पिलर पर काम करने वाले श्रमिक बिना हेलमेट बिना शूज बिना गिलफ्स के काम कर रहे हैं आप फोटो में देख सकते हैं दो श्रमिक सरिया उठाकर आगे लेकर जा रहे हैं वह भी हाथ से और उनके पास गिलफ्स नहीं है जब हमने उनसे बात करने की कोशिश की है तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया उन्होंने कहा कि हम आपको रिकॉर्डिंग नहीं करा सकते क्योंकि हमारी नौकरी का सवाल है हम 260 रू रोज कमाते हैं जिसकी वजह से हमारा खाना खर्चा चलता है और अगर हम आपको रिकॉर्डिंग कर देंगे आप उसको पब्लिक कर देंगे तो हमारी नौकरी चली जाएगी फिर हम खाना कहां से खाएगे श्रमिकों ने बताया कि हमें कोई भी कीट नहीं दी जाती है रोज कोई ना कोई हमारे साथियों के साथ हादसा हो जाता है या तो हाथ फट जाता है सर फट जाता है या पैर में चोट लग जाती है