दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 10/09/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की 60 फुटा रोड, नव जागृति शिक्षा सदन के सामने खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट ख़राब थी। जिससे आने जाने में लोगो को समस्या हो रहा थी । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुककर के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की 60 फुटा रोड, नव जागृति शिक्षा सदन के सामने खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।