दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना , श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 08 सितम्बर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि श्री राम कॉलोनी ,बी ब्लॉक गली नंबर 3 की नालियों की सफाई नहीं हो रही थी। कादरी मस्जिद के निकट भी कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ था जिसकी सफाई कई दिनों से नहीं हो रही थी।स्थानीय लोगों द्वारा सफाई इंस्पेक्टर से शिकायत की गई लेकिन सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित किया और इसे लोकल व्हाट्सअप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से शाहदरा ज़ोन के डीसी साहब के साथ साझा किया। जिसका यह असर हुआ कि अब सफाई कर्मचारियों द्वारा बी ब्लॉक ,गली नंबर 3 की नालियाँ साफ़ करा दिया गया है साथ ही क़ादरी मस्जिद के निकट पड़ा कूड़ा की भी सफाई हो गई।
