बरियारपुर प्रखण्ड के गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की करेंगी खोज - आगामी 1 से 4 अगस्त तक की जाएगी कालाजार रोगियों की खोज - 29 जुलाई को हवेली खड़गपुर और 2 अगस्त को धरहरा प्रखण्ड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में की जाएगी मलेरिया रोगियों की खोज - मलेरिया रोगियों की खोज के दौरान आशा कार्यकर्ता इन बीमारियों की पहचान और बचने के उपायों के बारे में करेगी जागरूक मुंगेर, 26 जुलाई। आगामी 1 से 4 अगस्त तक बरियारपुर प्रखण्ड के गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की खोज करेंगी । इसके अलावा मलेरिया रोगियों की खोज के लिए 29 जुलाई को हवेली खड़गपुर और 2 अगस्त को धरहरा प्रखण्ड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच जाकर आशा कार्यकर्ता मलेरिया रोगियों को चिह्नित करते हुए उन्हें मलेरिया बीमारी की पहचान और उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें मेडिकेटेड मच्छरदानी का नियमित इस्तेमाल करने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगी । इसके साथ ही वो घरों के आसपास गड्ढों को भरने और एसी, फ्रीज, कूलर, गमला सहित अन्य जगहों में जमा पानी को तत्काल बदलने की सलाह देंगी ताकि वहां मलेरिया, डेंगू-चिकनगुनिया सहित अन्य बीमारियों को पैदा करने वाले मच्छर पनपने न पाए। जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पटना के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा ने मुंगेर सहित अन्य जिलों के डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर को पत्र जारी कर उच्च प्राथमिकता वाले गांवों में आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय आबादी वाले प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर कर मलेरिया रोगियों की खोज करते हुए उन्हें मलेरिया बीमारी के लक्षण और उससे के लिए मेडिकेटेड मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी । उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत कालाजार के उन्मूलन के लिए 2023 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पीकेडीएल/एचआईवी वीएल के छुपे हुए रोगियों की घर-घर खोजकर उनकी ससमय जांच और उपचार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 1 से 4 अगस्त के दौरान जिला के बरियारपुर क्षेत्र अंतर्गत गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर कालाजार के संभावित रोगियों की खोज कराने का निर्णय लिया गया है। मुंगेर के वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कालाज़ार रोगियों की खोज के दौरान 15 दिन या 15 दिनों से अधिक दिनों से बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिन्होंने बुखार के दौरान एंटीबायोटिक का सेवन किया हो एवं उसके बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ हो, भूख नहीं लगता हो एवम उसका पेट बड़ा दिखता हो तो उन्हीं व्यक्तियों की जांच आरके 39 किट से करवाने के लिए पीएचसी रेफर किया जाना है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति ने कालाजार का इलाज पहले करवाया हो, फिर भी उनमें बुखार के साथ कालाजार के लक्षण पाए जाएं तो उन्हें आरके 39 किट से जांच नहीं करते हुए बोन मेरो/स्प्लीन एसपाईरेशन जांच के लिए आशा कार्यकर्ता के द्वारा सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे व्यक्ति जिन्हें बुखार नहीं हो लेकिन उनके शरीर के चमड़े पर चकता अथवा दाग हो किंतु उसमें सूनापन नहीं हो तथा वो पहले कालाजार से पीड़ित रहा हो तो वैसे वैसे व्यक्तियों को भी आरके 39 किट से जांच के लिए पीएचसी रेफर किया जाना है। डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन मात्र 50 घरों में कालाजार मरीजों की खोज की जानी है। अधिकतम 250 घरों में कालाजार रोगी की खोज करने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप 250 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का पर्यवेक्षण आशा फैसिलिटेटर के द्वारा किया जाएगा। उन्हें इस काम के लिए 300 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मलेरिया और कालाजार रोगियों की खोज के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ माइकिंग के जरिये प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।

*हीरो राजन कुमार "कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड - 2022" के लिए मुम्बई से पटना की हवाई यात्रा पर* _हीरो राजन कुमार को 27 जुलाई को पटना के साइंस सेंटर में होने जा रहे भव्य समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा, फैन्स में उत्साह की लहर_ हीरो राजन कुमार को 27 जुलाई को पटना के साइंस सेंटर में होने जा रहे भव्य समारोह में कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड - 2022" से नवाजा जाएगा। कलाम साहब के नाम का पुरुस्कार हासिल करने के लिए वह 26 जुलाई को मुम्बई से फ्लाइट से पटना की यात्रा पर निकल रहे हैं। चार्ली चैपलिन 2 के रूप में 5 हजार से अधिक लाइव शोज़ कर चुके राजन कुमार अपने लिए इस अवार्ड को बड़ी उपलब्धि मानते हैं। वह कहते हैं "इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मेरा चयन होना बड़ी बात है जिन्हें मैं शुरू से अपना आइडल मानता रहा हूँ, महान कलाम साहब, उनके नाम का इनाम पाना मेरे लिए प्राइड का लम्हा होगा। मैं अभी से बेहद एक्साइटेड हूँ। इस शो के ऑर्गनाइजर मुन्ना कुमार का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।" आपको बता दें कि एक जिला से सिर्फ एक व्यक्ति का ही चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है जिसमे राजन कुमार का नाम उनके जिला मुंगेर से शामिल है। अभी से राजन कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजन कुमार ने आगे कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम साहेब भारतवर्ष के ऐसे प्रेसिडेंट थे जो बतौर मिसाइल मैन जाने गए। उनके नाम का अवार्ड पाना मेरे लिए बेहद प्राउड मोमेंट होगा। उल्लेखनीय है कि राजन कुमार स्वच्छता अभियान 2022 मुंगेर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह भारत के पहले एन्टी कोरोना अम्बेसडर भी रहे हैं। इनकी कार्यशैली बहुत ही निराली है। कोराना काल में हीरो राजन कुमार ने अपने जीवन की परवाह किए बिना हजारों लोगों की मदद कर के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 के लिए राजन कुमार का नॉमिनेशन "ट्री मैन" राजेश सुमन के द्वारा कराया गया था। इस अवार्ड के लिए राजन कुमार के चयन पर पद्मश्री बिमल जैन, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी हैं। हीरो राजन कुमार के प्रशंसकों में इस पुरस्कार को लेकर अभी से इतना उत्साह है की उनके गृह जिला मुंगेर में लोग एक दूसरे को बधाई देते नही थक रहे हैं।

*मत सोच कि तेरी मेहरबानियों का सिला देंगे, मतलब निकल जाने पर तेरा विश्वास वो हिला देंगे* (ब्रह्मलीन बी.पी. मोदी के ग्यारहवें पुण्यतिथि पर कवि-गोष्ठी) बी.पी. मोदी फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि उनके दो नंबर गुमटी स्थित आवास में अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कवि-गोष्ठी को संबोधित करते हुए उनके पुत्र संजय केशरी ने फ़रमाया "मत सोच कि तेरी मेहरबानियों का सिला देंगे, मतलब निकल जाने पर तेरा विश्वास वो हिला देंगे" तो प्रख्यात कवि सह साहित्यकार मधुसूदन आत्मीय ने कहा "नफ़रत मिटा कोरोना उर में प्रीत भर गए, अपनों से हम दूर थे करीब हो गए"। संचालन करते हुए महासचिव सुबोध छवि ने भ्रष्टाचार पर चोट करते कहा "देती जब सरकार महीना जनता से क्यूं लेते घूस"। मौके पर ब्रह्मलीन बलदेव प्रसाद मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका सूत्रवाक्य था "मुसीबत में जो देता है उसी को दान कहते हैं, पराए दुख को जो समझे उसे इंसान कहते हैं"। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि समर्थ लोगों को दान देने का फैशन चल पड़ा है लेकिन दान उसी को देना चाहिए जो मुसीबत में है। इनके अलावा संरक्षक गिरिजा शंकर नलिन, आजाद शर्मा और संयुक्ता कुमारी आदि ने भी अपनी रचनाओं से समां बांधा। इस अवसर पर प्रसिद्ध व्यवसाई दीपक जालान, सुनील कुमार सिंह, सोनी सिन्हा, जूली शर्मा, अजय कुमार सिंह, कौशल यादव, शंकर यादव, बबलु गुप्ता, मो० इंसान, उत्तम पासवान, अजय सिन्हा, सत्यनारायण साह एवं केशव केशरी अनेकों लोग उपस्थित थे।

आगामी 7 अगस्त को कमरतोड़ महंगाई रिकॉर्ड बेरोजगारी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के खिलाफ संपूर्ण बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन के बैनर तले विशाल प्रदर्शन का आयोजन क्रांति दिवस के दिन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कमरतोड़ महंगाई रिकॉर्ड बेरोजगारी रोजमर्रा की वस्तुओं आटा चावल तेल दूध दही पर GST लगाने के तथा केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ईडी इनकमटैक्स जैसे संवेधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल(दुरुपयोग)कर देश भर के विरोधी दल के नेताओं को तंग व तबाह कर उनके छवि को धूमिल कर वर्तमान NDA सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठने वाले आवाज को दवाने, देश भर में भारतीय जनतापार्टी के फूहहर प्रवक्ताओं के द्वारा भाषाई उन्माद,धर्म विशेष के खिलाफ नफरत का वातावरण फैलाने सहित अन्य राज्य एवँ स्थानीय से सम्बंधित जनसमस्याओं के खिलाफ सम्पूर्ण बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन के बैनर तले विशाल धरना व विरोध प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालय पर करना तय हुआ है। उसी के सफलता के लिए आज दिनाँक 26 जुलाई 2022 को स्थानीय बबुआ घाट के प्रांगण में जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव,राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला राजद उपाध्यक्ष प्रो विनय कु सुमन,राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजद नेता सह अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य गजेंद्र कुमार हिमांशु,जिला महासचिव मो आबिद हुसैन, मो एजाज अहमद, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक,राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जेपी आंदोलन के नेता अशरफी यादव,जिला महासचिव शैलेंद्र कु यादव,गोरेलाल सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश रमण राजू, युवा राजद के बमबम यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम एवँ विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी साथियों को 7अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोड़ दिया।बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 7अगस्त के उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महागठबंधन के सहयोगी दलों सीपीआई,सीपीएम, भाकपा माले के प्रमुख साथियों को अगले बैठक में आमंत्रित करने को लेकर सहमति बनी।साथ हीं उस बैठक में राजद के मुंगेर जिला के सभी पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी वर्तमान विधानपरिषद सदस्य को भी आमंत्रित करने का फैसला लिया है ताकि आगामी 7 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने में उन नेताओं का भी मार्गदर्शन व दिशानिर्देश मिल सके। वक्ताओं ने 7 अगस्त क्रांति दिवस पर केंद्र व राज्य स्तरीय विषयों के साथ साथ मुंगेर के स्थानीय जनसमस्याओं को भी शामिल करने पर समहति बनी। साथ ही बैठक के अंत में अगले बैठक की तिथि समय व स्थान तय करने के लिए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह,जिला उपाध्यक्ष विनय सुमन एवँ जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान को आपस में सहमति बनाकर सूचित करने के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया है।

*समुचित मुआवजा की लड़ाई में राकेश टिकैत साथ देने को तैयार - केशरी* समुचित मुआवजा की लड़ाई में देश के सर्वोच्च किसान नेता राकेश टिकैत भी सक्रिय रुप से साथ देने की सहमति दी है जिससे किसानों का हौसला सातवें आसमान पर है। उपर्युक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी ने नौवागढ़ी कंतपुर बगीचा में आयोजित बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने खगड़िया में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत से मिले आशीर्वाद के बाद दूरभाष पर हुई वार्ता में स्पष्ट रूप से कहा कि मुंगेर सहित पूरे बिहार में जमीन का समुचित मुआवजा मिलना किसान के लिए बहुत बड़ी समस्या है जिसे दूर करने के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। श्री केशरी ने कहा कि एन एच के लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण 2018 में शुरू हुआ लेकिन पांच साल बाद तक समुचित मुआवजा नहीं मिलना किसानों के धैर्य को ललकारने जैसा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामानंद सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी लड़ाई और तेज करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्लू मालाकार ने कहा कि आर्बिट्रेटर सह प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा छह सदस्यीय कमिटी के गठन का आदेश निर्गत करने के चालीस दिनों बाद भी कमिटी का गठन नहीं होना सरकार की मंशा को साफ इंगित करता है। बैठक में संतोष कुमार चौधरी, मनोज कुमार, रामबहादुर चौधरी, घनश्याम कुमार, सौरभ सुमन, जुगल किशोर पंडित, अरविंद मल्ल, सुशीला देवी, मो० जियाउद्दीन, संतोष कुमार, रंजीत मंडल, उदय पाल, सीताराम यादव, बिनोद कुमार सिंह, अभिराम चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, मनोरंजन कुमार, अंजनी कुमार सिंह एवं रामानंद शास्त्री सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से आशीष राज बोल रहें हैं की इन्होने और इनके पुरे परिवार ने कोविद का दोनों वैक्सीन ले लिया है और ये सब कोविद से सुरक्षित हैं

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंवर सिंह बता रहें हैं की इन्होने कोरोना का दोनों वैक्सीन ले लिया है और किसी तरह का समस्या नहीं हुआ है। और सभी से बोल रहें हैं की कोविद का टिका ले ताकि सभी लोग सुरक्षित रहें

बिहार राज्य के चंडिका से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ कमलेश प्रसाद सिंह बता रहें हैं की ये सब्जी विक्रेता हैं। और इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है। पहला डोज में चार पांच दिन तक बुखार आया था लेकिन उसके बाद अब तक ठीक हैं

बिहार राज्य के चंडिका से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ संतन कुमार बता रहें हैं की ये एक मजदुर हैं। और इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है किसी तरह का परेशानी नहीं हुआ और ये अपने काम पर जाते हैं

शुक्रवार को शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मनियार चक खरवा पर आईटीसी सुनहरा कल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता हेतु निकाली गई प्रभात फेरी कार्यक्रम में उपस्थित आईटीसी सुनहरा कल मिशन के पवन कुमार पांडे, स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ आरती कुमारी ,एएनएम सुनीता पासवान ,आशा फैसलेटर लक्ष्मी कुमारी ,एवं आंगनवाड़ी सेविका सहायिका ,आशा दीदी मुख्य रूप से उपस्थित थी और परिवार नियोजन हेतु नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही थी।