आगामी 7 अगस्त को कमरतोड़ महंगाई रिकॉर्ड बेरोजगारी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के खिलाफ संपूर्ण बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन के बैनर तले विशाल प्रदर्शन का आयोजन क्रांति दिवस के दिन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कमरतोड़ महंगाई रिकॉर्ड बेरोजगारी रोजमर्रा की वस्तुओं आटा चावल तेल दूध दही पर GST लगाने के तथा केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ईडी इनकमटैक्स जैसे संवेधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल(दुरुपयोग)कर देश भर के विरोधी दल के नेताओं को तंग व तबाह कर उनके छवि को धूमिल कर वर्तमान NDA सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठने वाले आवाज को दवाने, देश भर में भारतीय जनतापार्टी के फूहहर प्रवक्ताओं के द्वारा भाषाई उन्माद,धर्म विशेष के खिलाफ नफरत का वातावरण फैलाने सहित अन्य राज्य एवँ स्थानीय से सम्बंधित जनसमस्याओं के खिलाफ सम्पूर्ण बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन के बैनर तले विशाल धरना व विरोध प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालय पर करना तय हुआ है। उसी के सफलता के लिए आज दिनाँक 26 जुलाई 2022 को स्थानीय बबुआ घाट के प्रांगण में जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव,राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह जिला राजद उपाध्यक्ष प्रो विनय कु सुमन,राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजद नेता सह अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य गजेंद्र कुमार हिमांशु,जिला महासचिव मो आबिद हुसैन, मो एजाज अहमद, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक,राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जेपी आंदोलन के नेता अशरफी यादव,जिला महासचिव शैलेंद्र कु यादव,गोरेलाल सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश रमण राजू, युवा राजद के बमबम यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम एवँ विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी साथियों को 7अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोड़ दिया।बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 7अगस्त के उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में महागठबंधन के सहयोगी दलों सीपीआई,सीपीएम, भाकपा माले के प्रमुख साथियों को अगले बैठक में आमंत्रित करने को लेकर सहमति बनी।साथ हीं उस बैठक में राजद के मुंगेर जिला के सभी पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी वर्तमान विधानपरिषद सदस्य को भी आमंत्रित करने का फैसला लिया है ताकि आगामी 7 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने में उन नेताओं का भी मार्गदर्शन व दिशानिर्देश मिल सके। वक्ताओं ने 7 अगस्त क्रांति दिवस पर केंद्र व राज्य स्तरीय विषयों के साथ साथ मुंगेर के स्थानीय जनसमस्याओं को भी शामिल करने पर समहति बनी। साथ ही बैठक के अंत में अगले बैठक की तिथि समय व स्थान तय करने के लिए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह,जिला उपाध्यक्ष विनय सुमन एवँ जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान को आपस में सहमति बनाकर सूचित करने के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया है।