*समुचित मुआवजा की लड़ाई में राकेश टिकैत साथ देने को तैयार - केशरी* समुचित मुआवजा की लड़ाई में देश के सर्वोच्च किसान नेता राकेश टिकैत भी सक्रिय रुप से साथ देने की सहमति दी है जिससे किसानों का हौसला सातवें आसमान पर है। उपर्युक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी ने नौवागढ़ी कंतपुर बगीचा में आयोजित बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने खगड़िया में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत से मिले आशीर्वाद के बाद दूरभाष पर हुई वार्ता में स्पष्ट रूप से कहा कि मुंगेर सहित पूरे बिहार में जमीन का समुचित मुआवजा मिलना किसान के लिए बहुत बड़ी समस्या है जिसे दूर करने के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। श्री केशरी ने कहा कि एन एच के लिए किसानों का जमीन अधिग्रहण 2018 में शुरू हुआ लेकिन पांच साल बाद तक समुचित मुआवजा नहीं मिलना किसानों के धैर्य को ललकारने जैसा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामानंद सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी लड़ाई और तेज करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। सचिव विश्वजीत मल्ल तथा कोषाध्यक्ष डब्लू मालाकार ने कहा कि आर्बिट्रेटर सह प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा छह सदस्यीय कमिटी के गठन का आदेश निर्गत करने के चालीस दिनों बाद भी कमिटी का गठन नहीं होना सरकार की मंशा को साफ इंगित करता है। बैठक में संतोष कुमार चौधरी, मनोज कुमार, रामबहादुर चौधरी, घनश्याम कुमार, सौरभ सुमन, जुगल किशोर पंडित, अरविंद मल्ल, सुशीला देवी, मो० जियाउद्दीन, संतोष कुमार, रंजीत मंडल, उदय पाल, सीताराम यादव, बिनोद कुमार सिंह, अभिराम चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, मनोरंजन कुमार, अंजनी कुमार सिंह एवं रामानंद शास्त्री सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।