गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1700 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 10 नए संक्रमित मरीज मिले जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 10 नए संक्रमित मरीज में 5 पुरुष एवं पांच महिला शामिल है लोग सावधान रहें सतर्क रहें एवं टीका लेना ना भूले ताकि अपने आप को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सके।

गुरुवार को सदर प्रखंड के पीएससी सभागार में डब्ल्यूएचओ के तत्वाधान में ग्रामीण चिकित्सक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण चिकित्सक को यह बताया जा रहा था कि आप लोगों को अपने क्षेत्र में खसरा ,रूबेला ,लकवा ,गलघोटू, काली खांसी, नवजात टिटनस, जैसी रोगी मिले तो आप तुरंत स्वास्थ्य विभाग या डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश कुमार रोशन को या सुमिता कुमारी को तुरंत सूचित करें ताकि उनका समय पर इलाज हो सके और इस तरह के खतरनाक बीमारी से वह सुरक्षित रह सके वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ,डॉ मुकेश कुमार, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ मदन कुमार एवं ग्रामीण दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मुख्य रूप से कार्यशाला में भाग ले रहे थे।

गुरुवार को नया रामनगर थाना द्वारा एसपी के आदेशानुसार संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 25 से अधिक गाड़ियों की जांच की गई वही जांच कर रहे हैं एसआई द्वारा बताया गया कि नियम को पालन कराने हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है लोग सीट बेल्ट का उपयोग करें हेलमेट का उपयोग करें जूता का उपयोग करें एवं कागजात में कमी ना रखें ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो पुलिस से वही मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि लोग लापरवाही ना बरतें इसी को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है आज लगभग 25 से अधिक गाड़ियां की मोटरसाइकिल एवं फोरविलर जांच की गई।

बता दे कि बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1558 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें एक साथ 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 54 पर लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है लोग सावधान रहें सतर्क रहें और टीका अवश्य ले ताकि इस महामारी से बचे रहें।

बुधवार को सदर प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा नौवागढ़ी इलाके में निकाली गई परिवार नियोजन हेतु जागरूकता रैली जागरूकता रैली में माइकिंग कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा था वही इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक सदर प्रखंड मुंगेर रवि कुमार द्वारा बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम अपनाई गई है ताकि लोग परिवार नियोजन करवाए और लोगों को परिवार नियोजन हेतु प्रेरित करें उन्होंने यह भी कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार कार्यक्रम में उपस्थित एएनएम कुमारी पूनम आशा फेसलेटर लक्ष्मी कुमारी आशा एवं आंगनवाड़ी सेविका सहायिका मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संजय तुम किसानों के लिए संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं - राकेश टिकैत (संजय केशरी को शाल ओढ़ाकर राकेश टिकैत ने दिया आशीर्वाद) किसानों के जमीन अधिग्रहण में समुचित मुआवजा की लड़ाई को अब सर्वोच्च किसान नेता राकेश टिकैत का भी समर्थन मिलने से किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति ने तेवर के साथ आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। आज खगड़िया टाऊन हॉल में आयोजित किसान महापंचायत में किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सर्वोच्च किसान नेता राकेश टिकैत से मिलकर मुंगेर एन एच 80 फोरलेन में अधिग्रहित जमीन के किसानों की समुचित मुआवजा की लड़ाई में उनका समर्थन मांगा। श्री केशरी के द्वारा बिहार में किसानों के जमीन अधिग्रहण में समुचित मुआवजा का राज्यस्तरीय मुद्दा बताने पर श्री उन्होंने इस लड़ाई को अपना समर्थन देते हुए कहा कि जरुरत पड़ने पर मैं भी इस लड़ाई का हिस्सा बनूंगा। श्री टिकैत ने संजय केशरी को शाल ओढ़ाकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप पूरी ताकत के साथ किसानों के समुचित मुआवजा की लड़ाई लड़ो। इस अवसर पर उपस्थित किसानों के प्रखर नेता सह पत्रकार दिनेश सिंह ने कहा कि समुचित मुआवजा की लड़ाई में श्री टिकैत के आशीर्वाद के साथ-साथ मेरा मार्गदर्शन भी आपके साथ है। शिष्टमंडल में श्री केशरी के साथ सचिव विश्वजीत मल्ल, पत्रकार चन्द्रशेखरम, प्रख्यात आंदोलनकारी सुभाष जोशी, संतोष कुमार चौधरी, अरविंद मल्ल तथा संतोष कुमार यादव शामिल थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल बता रहें हैं की ये एक राजमिस्त्री हैं। और इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है और बूस्टर डोज भी लेने के लिए सोच रहें हैं। अनिल बोल रहें हैं की इन्हें दस लोगो के बिच में रहना होता है इसलिए हम सुरक्षित तो घर परिवार और समाज सुरक्षित है। और सभी से अनुरोध कर रहें हैं की बूस्टर डोज जरूर से जरूर ले और लोगों को इसके बारे में जागरूक करें।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान फिर से तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला भर में 31 जुलाई तक हर घर दस्तक अभियान चलाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इसके तहत जिला के सरकारी अस्पतालों के अलावा पंचायतों में भी रोस्टरवार शिविर लगाकर लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्रावणी मेला में राज्य और राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कावंरिया पथ पर जगह -जगह शिविर लगाकर कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। ताकि दो साल के बाद लगने वाले श्रावणी मेला को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखा जा सके। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने के लिए समय समय पर स्पेशल ड्राइव भी चलाया जा रहा है ताकि लोगों को कोरोना के संभावित प्रसार के प्रभाव से बचाया जा सके। उन्होंने यह बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों में फ्रंट लाइन वर्कर्स को ड्यू लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। ड्यू लिस्ट के अनुसार ही 12 से 14, 15 से 18, 18 से 59 तथा 60 व उससे अधिक उम्र के सभी लाभार्थियों को फर्स्ट डोज, सेकेंड डोज और प्रीकॉशनरी डोज की ड्यू लिस्ट तैयार करते हुए उनको टीकाकृत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले प्रीकॉशनरी डोज लेने की अवधि सेकेंड डोज़ लेने के बाद 9 माह निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इसके अनुसार अब 18 से 59 वर्ष आयु- वर्ग के वैसे लाभार्थी जिन्हें कोरोना टीका की दूसरी डोज लिए छह महीने या 26 सप्ताह की अवधि पूरी हो चुकी है, वे कोविड टीके की प्रीकॉशनरी डोज ले सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार रौशन ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। संक्रमण की संभावित लहर को देखते हुए लोग टीका लेने में कोई भी कोताही न बरतें। जिन्होंने अभी तक कोरोना टीका नहीं लिया है वो सबसे पहले टीके की पहली डोज लें। पहली डोज ले चुके लोग समय पर दूसरी डोज लें और दूसरी डोज ले चुके लोग निर्धारित समय प्रीकॉशनरी डोज अवश्य लें ताकि, जिला को कोरोना के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि आशा व एएनएम को अपने क्षेत्र में टीका की निर्धारित डोज से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुए विशेष अभियान के तहत उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है ताकि 31 जुलाई तक टीका से वंचित सभी लाभार्थियों को उनके ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकृत किया जा सके।

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के शेरपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि हम एक किसान हैं और हमारे साथ परिवार के साथ साथ हम समाज में रहते हैं इसलिए करो ना एक सकर्मक बीमारी है इसी को देखते हुए हम सुरक्षित रह सके और हमारा परिवार सुरक्षित रह सके इसके लिए हम करो ना का दोनों दोष ले चुके हैं

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ सुरेश मंडल बता रहें हैं की ये एक किसान हैं। इन्होने कोरोना का पहला डोज लिया था उसके 80 दिन बाद दूसरा डोज लिया। पहला डोज में शरीर में दर्द हुआ था लेकिन दूसरा डोज में कुछ भी नहीं था। बता रहें हैं की बूस्टर डोज के सम्बन्ध में मोबाइल पर मैसेज आ रहा है लेकिन अभी तक नहीं लिया है क्यूंकि सुना है की बूस्टर डोज लेने के बाद शरीर में दर्द हो जाता है