मंगलवार को विभागीय निर्देशानुसार हर माह के भक्ति इस माह 19 तारीख को सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी सेविका द्वारा 6 माह के बच्चे को खीर से मुंह उठाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया वही सेविका द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम बच्चे के छः माह उपरांत मनाया जाता है उन्होंने यह भी बताएं कि अब बच्चे की मां अपने बच्चे को ऊपरी आहार के तौर पर अपना दूध के अलावे दलिया, दाल का पानी, दूध में रोटी मसलकर, इत्यादि दो तीन बार दे सकते हैं ताकि बच्चे ही हिस्ट पुस्ट हो और बीमारी से दूर रहें ।
मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1544 लोगों की कोविड जांच कराई गई जिसमें 7 लोग संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 4 पुरुष तथा 3 महिला शामिल है एक्टिव मरीज की संख्या 44 पहुंच गई लोग सावधान रहें सतर्क रहें कोविड-19 का पालन करें तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।
मुंगेर जिले के चंडिका स्थान बिन टोली निवासी किसान भाई जगदंबी सिंह से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि हम किसानी का काम करते हैं और हमारे साथ में मजदूर जो हमारे खेत में काम करते हैं उनके साथ हम रहते हैं और साथ ही साथ हमारे 4 पुत्र हैं चार बहु हैं उनके भी बाल बच्चे हैं जो पूरा परिवार हम ना हमारे साथ रहते हैं जो सभी ने भी करुणा का दोनों रोज लगवा चुके हैं और हम भी लगा चुके हैं हम सुरक्षित हैं तो हमारा परिवार सुरक्षित है हमारा समाज सुरक्षित है इसलिए तो रोना का दोनों दोस्त लेना बहुत ही जरूरी है
मुंगेर जिले के उमेश नगर निवासी राजमिस्त्री रामलाल कुमार सिंह से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना का दोनों डोज़ लेना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि हम सुरक्षित हैं तो हमारे परिवार सुरक्षित हैं और हमारे परिवार सुरक्षित हैं तो हमारा समाज भी सुरक्षित है इसलिए क्रोनाका दोनों दो बहुत ही जरूरी है
बिहार राज्य के बिनटोली से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ अरविन्द कुमार बता रहें हैं की ये राजमिस्त्री का काम करते हैं। और इन्होने कोरोना का तीनो डोज ले लिया है। पहला डोज में थोड़ा सा हाथ पेअर में दर्द हुआ था लेकिन दूसरा डोज और बूस्टर डोज में ऐसा कुछ भी नहीं था। अरविन्द जी कहते हैं की हम सुरक्षित तो परिवार सुरक्षित और परिवार सुरक्षित तो पूरा समाज सुरक्षित।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के आदर्श टिका रामपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीना देवी से विशेष बातचीत की। जिसमे बीना देवी बता रहीं है कि उन्होंने कोरोना के तीनो टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण लगवाने के बाद उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने यह बताया कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण लगवाने के लिए वह खुद से आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर लगवाया था।
*समुचित मुआवजा के लिए तेज होगा आंदोलन - केशरी* किसानों को अपनी जमीन के समुचित मुआवजा के लिए आंदोलन को तेज करने का समय आ गया है क्योंकि प्रमंडलीय आयुक्त सह आर्बिट्रेटर की अदालत में सुनवाई के एक माह बाद भी आज तक घोषित छह सदस्यीय कमिटी का गठन नहीं किया जा सका है तो किसानों को मुआवजा कब तक मिलेगा। उपर्युक्त बातें किसान समुचित मुआवजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय केशरी ने नौवागढ़ी कंतपुर बगीचा में किसानों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त सह आर्बिट्रेटर के प्रशिक्षण में चले जाने से किसानों के समुचित मुआवजा की सुनवाई का मामला खटाई में चला गया है जिससे किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सचिव विश्वजीत मल्ल एवं रामानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों को अब पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करना ही होगा नहीं तो पदाधिकारी किसानों को इसी तरह से व्यवस्था के मकड़जाल में फंसाते रहेंगे। प्रवक्ता संतोष कुमार चौधरी एवं घनश्याम कुमार ने कहा कि किसानों को समुचित मुआवजा की राह में बाधक बने पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को तेज करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर मो० जियाउद्दीन, रामबहादुर चौधरी, सौरभ सुमन, सुशीला देवी, जुगल किशोर पंडित, सीताराम यादव, रामानंद शास्त्री, अभिराम चौधरी, संतोष यादव, सुनील कुमार गुप्ता, उदय पाल, रंजीत मंडल एवं गोपाल मंडल सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि रविवार को लगभग 10 घंटे बिजली नहीं रहने से नौवागढ़ी इलाके में भोक्ता परेशान रहे बिजली नहीं रहने से सबसे ज्यादा पानी की किल्लत रही लोग पानी के लिए काफी परेशान दिखे एक तो गर्मी से परेशान दूसरी बिजली नहीं रहने से पानी की सबसे बड़ी किल्लत दिखी वहीं उपभोक्ता मनोज कुमार ,महेश कुमार, रानी देवी, इत्यादि ने बिजली विभाग का घोर निंदा किया उन्होंने बताया कि एक और सरकार 24 घंटे बिजली की बात करती है दूसरी ओर कभी बिजली 6 घंटे तो कभी 8 घंटे गुम रहती है इससे हम लोग परेशान रहते हैं सरकार की सारी 24 घंटे वाली दावे फेल हो रही है।
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1821 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 10 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 10 नए संक्रमित मरीज मिले जिसमें 7 पुरुष एवं 3 महिला शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि एक्टिव मरीज की संख्या 31 पहुंच गई लोग सावधान रहें सतर्क रहें मार्क्स सैनिटाइजर का प्रयोग करें टीका अवश्य लगवाएं ताकि अपने आप को सुरक्षित रख पाए। न
हवेली खड़कपुर के बागेश्वरी से राकेश कुमार ने बताया कि वह करुणा वैक्सीन का तीनों डोज ले चुके हैं उन्होंने कहा कि सभी को लेना चाहिए लेने वक्त थोड़ा बहुत परेशानी होता है उसके बाद किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं होता है उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए सरकार की गाइडलाइन को पालन करना चाहिए
