टीका क्यों जरूरी है इसके लिए भी हमारे साथ बातचीत के लिए जुड़ी आंगनवाड़ी सेविका रेनू देवी उन्होंने बताया कि टीका तभी तो लोग सुरक्षित रहेंगे इसलिए सभी लोग अगर दूसरा डोज लगा लिए तो बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।

बुधवार को कोतवाली चौक सीमिप कृष्ण सेवा सदन के पास यातायात थाना मुंगेर द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कागजात, हेलमेट, जूता, इत्यादि का जांच किया जा रहा था वही कागजात ,जूता , हेलमेट नहीं रहने वाले 13 वाहन चालक से तेरे हजार रुपैया की जुड़वाने राशि वसूली गई इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने दिए उन्होंने बताया कि यह अभियान इसलिए चलाया जाता है ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।

मुफस्सिल थाना को बड़ी सफलता मिली है 70 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है गिरफ्तार तस्कर की पहचान जमुई जिले चंडी गांव निवासी के रूप में हुआ है इनकी जानकारी कोतवाली थाना अध्यक्ष ने दिए उन्होंने बताया कि इन से पूछताछ की जा रही है।

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1799 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 6 नए संक्रमित मरीज मिले इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि जिले में 6 नए संक्रमित में तीन महिला तथा तीन पुरुष शामिल है उन्होंने यह भी कहे कि लोग घबराए नहीं सावधान रहें सतर्क रहें टीका अवश्य ताकि महामारी आपसे बनी रहे।

गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौ फिर गांव में अचानक से आग लग गई जिसमें 5 घर जलकर खाक हो गए वही इसकी जानकारी देते हुए मय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजद नेता विकास यादव ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में जयजयराम यादव के घर में अचानक से आग लग गई जिससे उनके अड़ोस पड़ोस के घर गुदर यादव, लक्ष्मण यादव ,रुदल यादव ,बजरंगी यादव, के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना मैंने दमकल विभाग को दिया दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आकर आग पर काबू पाए जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सभी के घर में रखे हुए सभी तरह के सामान जलकर खाक हो गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर मुसहरी टोला में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को मना करना पड़ोसी राजेश मांझी को महंगा पड़ गया। शराबी रामचंद्र मांझी ने पहले राजेश की पिटाई की और बाद में उसे कुआं में धकेल दिया। वहीं स्वजनों के हंगामा के बाद गांव के लोग पहुंचे और कुआं से राजेश को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस पहुंची और मृतक के स्वजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा है। दरअसल,मामला औडाबगीचा पंचायत के मोहनपुर मुसहरी टोला का है जहां रामचंद्र मांझी बस्ती में शराब पीकर परिवार के साथ मारपीट कर रहा था यह देख पड़ोसी राजेश मांझी बीच-बचाव करने पहुंचा और रामचंद्र को समझाने लगा तो वह गुस्‍से में आ गया और घटना को अंजाम दे दिया।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के आदर्शराम टीकाराम पुर से विपिन कुमार मोबाइल माध्यम से राज मिस्त्री रामलाल सिंह से साक्षात्कार किया। जिसमे राज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण लगवाने के बाद उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने यह बताया कि कोरोना का टीकाकरण सभी लोगों को लगवाना चाहिए। जिससे वह कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें

मंगलवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र राजद द्वारा किया गया प्रदर्शन बाद में कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन जिसका नेतृत्व छात्र राजद के विवि अध्यक्ष किरण यादव ने की वही अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि सभी पाठ्यक्रम के सत्र को नियमित किया जाए और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, समय पर नामांकन परीक्षा और परिणाम नहीं देने वाले पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई किया जाए वहीं पूर्व बीवी के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहे की 4 साल बीत जाने के बाद विश्वविद्यालय का अपना भवन तो दूर जमीन तक चयन नहीं किया गया जिसके कारण यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पीजी सेमेस्टर 1 और 3 की परीक्षा लिए हुए 3 माह होने जा रहा है लेकिन अभी तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित छात्र राजद के कार्यकर्ता सुमित राज, प्रशांत यादव राजा यादव कौशल मिश्रा सोनू कुमार इत्यादि दर्जनों छात्र राजद मौजूद थे

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1833 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए एक पुरुष दो महिला शामिल हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 3संक्रमित मरीज पाए गए हैं। पर लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है। लोग सावधान रहें सतर्क रहें अगर वैक्सीन नहीं लिए हैं तो वैक्सीन अवश्य ले लें।

मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नया रामनगर थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने जमुई से मुंगेर आ रही बस की तलाशी की तलाशी के दौरान एक महिला को चार देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने दिए उन्होंने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई से आ रही बस में एक महिला द्वारा अवैध हथियार का धंधा किया जा रहा है इसी को देखते हुए हमने बस की तलाशी ली जिससे महिला के पास से चार देसी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला कासिम बाजार थाना अंतर्गत मुंगेर निवासी पहचाने गई।