मंगलवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र राजद द्वारा किया गया प्रदर्शन बाद में कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन जिसका नेतृत्व छात्र राजद के विवि अध्यक्ष किरण यादव ने की वही अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि सभी पाठ्यक्रम के सत्र को नियमित किया जाए और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए, समय पर नामांकन परीक्षा और परिणाम नहीं देने वाले पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई किया जाए वहीं पूर्व बीवी के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहे की 4 साल बीत जाने के बाद विश्वविद्यालय का अपना भवन तो दूर जमीन तक चयन नहीं किया गया जिसके कारण यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पीजी सेमेस्टर 1 और 3 की परीक्षा लिए हुए 3 माह होने जा रहा है लेकिन अभी तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया वही कार्यक्रम में उपस्थित छात्र राजद के कार्यकर्ता सुमित राज, प्रशांत यादव राजा यादव कौशल मिश्रा सोनू कुमार इत्यादि दर्जनों छात्र राजद मौजूद थे