गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौ फिर गांव में अचानक से आग लग गई जिसमें 5 घर जलकर खाक हो गए वही इसकी जानकारी देते हुए मय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजद नेता विकास यादव ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में जयजयराम यादव के घर में अचानक से आग लग गई जिससे उनके अड़ोस पड़ोस के घर गुदर यादव, लक्ष्मण यादव ,रुदल यादव ,बजरंगी यादव, के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया उन्होंने यह भी बताया कि इसकी सूचना मैंने दमकल विभाग को दिया दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आकर आग पर काबू पाए जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सभी के घर में रखे हुए सभी तरह के सामान जलकर खाक हो गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
