बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल माध्यम से दुकानदार राज कुमार सिंह से साक्षात्कार किया। जिसमे राज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण लगवाने के बाद उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने यह बताया कि कोरोना का टीकाकरण सभी लोगों को लगवाना चाहिए। जिससे वह कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के आदर्शराम टीकाराम पुर से विपिन कुमार मोबाइल माध्यम से मजदुर उमेश प्रसाद सिंह से साक्षात्कार किया। जिसमे राज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण लगवाने के बाद उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने यह बताया कि कोरोना का टीकाकरण सभी लोगों को लगवाना चाहिए। जिससे वह कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें

बता दें कि सोमवार को देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थाना अध्यक्ष ने नया टोला चंदन बाग बिषहरी स्थान के पास से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया वही विक्रेता भागने में सफल रहे विक्रेता का खोजबीन जारी है इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष कासिम बाजार ने दी उन्होंने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला चंदन बाग में अवैध शराब का धंधा चल रहा है इसी को देखते हुए हम लोग छापेमारी की जहां से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया विक्रेता भागने में सफल रहे खोजबीन जारी।

सोमवार को यूको आरसेटी के सभागार में चल रहे दस दिवसीय गाय पालन एवं वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण का समापन हो गया समापन के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों को यूको आर सेटी के डायरेक्टर गौतम कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि अब आप लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। जिस तरह से प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। उसी तरह से या तो गाय पालन कर या वर्मी कंपोस्ट का उद्योग कर अपना भरण-पोषण करेंगे।

सोमवार को नेहरू युवा केंद्र मुंगेर की ओर से बुद्धा फाउंडेशन मनियारचक नौवागढ़ी में विश्व जनसंख्या दिवस एवं गंगा दूत का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा स्वामी रंजन जी एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक निरंजन मंडल प्रीति कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन

शनिवार को यातायात थाना मुंगेर द्वारा कृष्ण सेवा सदन के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वैसे वाहन चालक से जुड़वाने वसूली गई जिनके पास हेलमेट नहीं था या कागजात नहीं था कुल 14 वाहन चालक से ₹14000 जुर्माने वसूली गई इसकी जानकारी जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार ने दिए।

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1850 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें दो महिला संक्रमित मिली इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज दो महिला के साथ एक्टिव मरीज की संख्या 15 पहुंच गई है। पर लोगों को सावधान रहना है। और टीका लेना बहुत जरूरी है। ताकि अपने आप को सुरक्षित रख सके।

शनिवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की एनसी चेकअप जांच शिविर लगाई गई जिसमें क्षेत्र के लगभग 60 महिलाओं का जांच किया गया जांच के दौरान उन्हें सलाह दिया गया कि किस तरह से आप लोग अपने खान-पान पर ध्यान रखेंगे और समय पर आयरन एवं कैल्शियम की टेबलेट लेंगे वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि यह कार्यक्रम अब एल्बम पर भी शुरू हो गई है इसलिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार अपने एल्बम पर जाकर स्वास्थ्य जांच कराएंगे वही हेल्थ मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अब उनके पंचायत में इस तरह की जांच सुविधा उपलब्ध हो गई है। शिविर में उपस्थित लेखापाल कमलेश कुमार, प्रभारी बीसीएम अंकेश रंजन, कार्यपालक सहायक नीसी कुमारी, के साथ स्वास्थ्य जांच कर रही एएनएम पूनम कुमारी, अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा उपस्थित थी।

शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी पूजा कुमारी कर रही थी वही अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जनता दरबार में कुल 14 मामले आए सभी मामले का निष्पादन कर दिया गया किन्ही को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई। जनता दरबार में उपस्थित राजस्व अधिकारी रजत प्रकाश ने बताया कि हम लोग अपने स्तर से लोगों को समझा कर किसी भी प्रकार का मामला होता है। उन्हें निष्पादन कर दे रहे हैं। आज जाति, आवासी, जमीन मापी , दाखिल खारिज इत्यादि मामले आए जिन का निष्पादन अंचलाधिकारी के द्वारा किया गया।

*मुंगेर जिला में कितने पद खाली हैं और उस पर बहाली कब होगी डीएम साहब - केशरी* शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक संजय केशरी ने डीएम को पत्र लिखकर मुंगेर जिलान्तर्गत सभी विभागों में अनुमानतः चालीस हजार से भी ज्यादा खाली पदों की जानकारी मांगते हुए पूछा है कि इन खाली पदों पर कब तक बहाली होगी। श्री केशरी ने कहा कि बिना अपवाद के आज सभी विभागों में आधा से ज्यादा पद खाली है और एक-एक कर्मी के जिम्मे तीन-तीन चार-चार कर्मियों का कार्यभार है जिसके चलते लोगों का कोई काम नहीं हो पा रहा है और अराजकता की स्थिति बन चुकी है। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर जिला में खाली पड़े लगभग चालीस हजार पदों पर बहाली नहीं निकलने से जहां हर विभागों में जनहित के सभी काम बाधित है तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। श्री केशरी ने सबाल किया कि किसके इंतजार में इन पदों को खाली रखा जा रहा है और इन खाली पड़े पदों पर बहाली कब होगी। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि बहाली के इंतजार में बेरोजगारों की नौकरी करने की उम्र समाप्त होती जा रही है जिसका इसका दुष्प्रभाव उन बेरोजगारों की पीढ़ियों तक को झेलना पड़ता है। श्री केशरी ने जिला पदाधिकारी को आगाह किया कि मुंगेर जिला में लगभग चालीस हजार खाली पड़े पदों पर बहाली के अघोषित प्रतिबंधों को दूर करने हेतु तत्काल सार्थक कदम उठाए जाएं अन्यथा बेरोजगारों के आक्रोश का सामना करने को तैयार रहें।