शनिवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की एनसी चेकअप जांच शिविर लगाई गई जिसमें क्षेत्र के लगभग 60 महिलाओं का जांच किया गया जांच के दौरान उन्हें सलाह दिया गया कि किस तरह से आप लोग अपने खान-पान पर ध्यान रखेंगे और समय पर आयरन एवं कैल्शियम की टेबलेट लेंगे वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि यह कार्यक्रम अब एल्बम पर भी शुरू हो गई है इसलिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार अपने एल्बम पर जाकर स्वास्थ्य जांच कराएंगे वही हेल्थ मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अब उनके पंचायत में इस तरह की जांच सुविधा उपलब्ध हो गई है। शिविर में उपस्थित लेखापाल कमलेश कुमार, प्रभारी बीसीएम अंकेश रंजन, कार्यपालक सहायक नीसी कुमारी, के साथ स्वास्थ्य जांच कर रही एएनएम पूनम कुमारी, अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा उपस्थित थी।