शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी पूजा कुमारी कर रही थी वही अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जनता दरबार में कुल 14 मामले आए सभी मामले का निष्पादन कर दिया गया किन्ही को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई। जनता दरबार में उपस्थित राजस्व अधिकारी रजत प्रकाश ने बताया कि हम लोग अपने स्तर से लोगों को समझा कर किसी भी प्रकार का मामला होता है। उन्हें निष्पादन कर दे रहे हैं। आज जाति, आवासी, जमीन मापी , दाखिल खारिज इत्यादि मामले आए जिन का निष्पादन अंचलाधिकारी के द्वारा किया गया।