गुरुवार को सदर प्रखंड के पीएससी सभागार में डब्ल्यूएचओ के तत्वाधान में ग्रामीण चिकित्सक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण चिकित्सक को यह बताया जा रहा था कि आप लोगों को अपने क्षेत्र में खसरा ,रूबेला ,लकवा ,गलघोटू, काली खांसी, नवजात टिटनस, जैसी रोगी मिले तो आप तुरंत स्वास्थ्य विभाग या डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश कुमार रोशन को या सुमिता कुमारी को तुरंत सूचित करें ताकि उनका समय पर इलाज हो सके और इस तरह के खतरनाक बीमारी से वह सुरक्षित रह सके वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ,डॉ मुकेश कुमार, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ मदन कुमार एवं ग्रामीण दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मुख्य रूप से कार्यशाला में भाग ले रहे थे।
