बिहार में आए दिन बढ़ते हत्या अपहरण लूट एवं अन्य अपराधिक घटनाओं को लेकर रविवार को प्रखंड के चंदनिया गांव स्थित सामुदायिक भवन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदा सरकार के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव सह नवगछिया प्रभारी रविंद्र पासवान एवं विशिष्ट अतिथि लोजपा महिला सेल के प्रदेश महिला सचिव कलावती देवी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने की वहीं संचालन सुनील पोद्दार ने किया। बैठक में उपस्थित लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री पासवान ने कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने के लिए उछल कूद कर रहे हैं। उन्हें बिहार के विकास एवं उत्थान से कोई मतलब नहीं रह गया हैं। अपराधियों के मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े सड़कों पर खूनी खेल हो रहा है।सरकार मौन बैठी हैं। और प्रशासन व्यवस्था हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बना बैठा है। उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख पर हुए गोलीबारी की घटना का निंदा करते हुए बताया कि यह बेहद निंदनीय है। मौजूदा सरकार में जनप्रतिनिधि अगर सुरक्षित नहीं है। तो आमजन की क्या बात की जाए। अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा तो वह बिहार को बर्बाद होने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक में जिला महासचिव सुधीर साह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विवेक यादव, सुरेश पासवान, राकेश कुमार यादव, रितेश कुमार सहित लोजपा रामविलास के दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

अवैध शराब के निर्माण सेवन एवं परिवहन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस अभियान से जहां शराब कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है। वही अभी भी शराब के निर्माण सेवन एवं परिवहन की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती है। इसी कड़ी में शनिवार को संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन को लेकर छापेमारी अभियान चलाई गई। जिसके तहत थाना क्षेत्र के विरजपुर गांव के मुन्ना यादव पिता इंद्रदेव यादव एवं बढोनिया गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पिता बलबीर सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया मुझे से रविवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों शराब कारोबारियों के पास से 55 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुर्गापुर पंचायत में ग्लोबल हैंड वॉश के अमृत महोत्सव मनाया गया मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत में ग्लोबल अहमदाबाद के अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत राज दुर्गापुर के पंचायत में पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम धनकुंडा में हैंड वॉश डे का अमृत महोत्सव मनाया गया जिसमें कि पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के एएनएम आशा आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही सभी ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों से पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव ने यह आग्रह किया कि अपने आसपास घर परिवार बच्चे के ऊपर खास करके साफ सफाई के ऊपर विशेष ध्यान दें वही एनएम ने स्वास्थ्य विभाग के बारे में जानकारी दीया एवं स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक हैंड वॉच सुमन केयर के पूरा फार्मूला विस्तार पूर्वक कर करके बताया गया

बिहार में कहने को तो सुशासन की सरकार है परसों शासन क्या और कुशासन मैं बदल गया है बताते चलें कि हर एक दिन बाद एक दिन अब गोली वारी के शिकार हो रहे हैं लोग और सुशासन की सरकार हाथ पर हाथ रख कर के बैठी हुई है जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धनकुंडा पसिया के बीच नहर पर संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार दास को पाँच छह की संख्या में मौजूद अपराधियों ने हत्या की नियत से गोली मार दी। जो दाहिने बांह में लगा। जान बचाने के लिए प्रमुख नहर के पानी में कूद गया। इस दौरान अपराधियों ने कई एक गोली और चलाई। संयोग बस नहर में पानी रहने के कारण और प्रमुख द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के गांव ललिया धनकुंडा कुमरसार से लोगों के जमा होते देख अपराधी वहां से भाग गए। जिसमें उनके द्वारा दो अपराधियों की पहचान की गई है। एवं शेष चार को अज्ञात बताया गया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल प्रमुख को संग्रामपुर थाना एसआई भैरव कुमार मिश्र के द्वारा पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर विशेष उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रमुख सुधीर कुमार दास ने बताया कि संध्या करीब 4:30 बजे संग्रामपुर से अपनी बहन के यहां धौरी गए हुए थे। और वहां से नहर होते हुए संग्रामपुर आ रहा था। इस दौरान करीब 6:15 बजे पसिया धनकुंडा के बीच नहर के समीप रोका गया। जिसमें 2 लोगों को हम पहचानते हैं। उन लोगों की नियत को भांपकर वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच अपराधी ने उन पर गोली चला दी। जो उनके दाहिने बांह में जा लगी। इसके बाद भी हम अपनी मोटरसाइकिल से कुछ दूर भागे और हाथ काम नहीं करने के कारण हम नहर में जा कर कूद गए। फिर अपराधियों के द्वारा पीछा किया गया और नहर में कूदने के बाद भी अपराधियों के द्वारा पाँच सात गोली चलाई गई। मेरे द्वारा लगातार शोर सुनकर आसपास के गांव धनकुंडा ललिया से लोग जमा होने लगे। भीड़ देख सभी अपराधी भाग खड़े हुए। लोगों को जुटने के बाद वह नहर से बाहर निकले। प्रमुख सुधीर कुमार दास ने बताया कि दो अपराधियों की पहचान मेरे द्वारा कर ली गई है जिनका पूर्व से नक्सलियों से सांठगांठ है। उपरोक्त दोनों अपराधी पूर्व से नक्सलियों के संपर्क में है पहले भी इन लोगों के द्वारा उन्हें टारगेट किया गया था उस समय डीआईजी मनु महाराज थे उनकी सक्रियता के कारण घटना टल गई थी। उन्होंने कहा कि शुरू से ही नक्सली के टारगेट में रहे हैं इसी क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। बीते 1 सप्ताह में जिले मैं लगभग दो से तीन घटना घट चुकी है

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाया गया वाहन चेकिंग मुंगेर संग्रामपूर से रोहित कुमार की रिपोर्ट आए दिन बिहार में एक्सीडेंट के तहत होने वाले मृत्यु की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिस को रोकने के लिए बिहार सरकार के कर्मचारी एवं कई अन्य लोगों के द्वारा नुक्कड़ सभा एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहन जांच अभियान करा कर के लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जा रही है इतना करने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है ठीक ऐसा ही नजारा जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के एसआई दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान के तहत दर्जनों से अधिक वाहनों को चेकिंग वह इस संदर्भ में एसआई दिनेश प्रसाद से जब पूछा गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि जिलाधिकारी मुंगेर एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेर के आदेशानुसार हम लोग वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं इसमें शराब हथियार एवं वाहन के पेपर हेलमेट इत्यादि चीजों की जांच की जा रही है अगर वाहन का पेपर प्रदूषण इंश्योरेंस एवं अन्य कागजात नहीं रहने पर गाड़ी वाहन का चालान काटा जाता है चेकिंग के दौरान कई तरह के परेशानी का भी सामना करना पड़ता है जैसे कि कोई कोई लोग पुलिस प्रशासन को देखते ही बाइक तेजी गति से चला कर के सामने से गुजर जाता है हाथ देते हुए भी वह रुकने का नाम नहीं लेता है कई लोग कई तरह के बहाने भी बना करके पुलिस को चकमा देकर के निकल जाता है वही चेकिंग के दौरान आज मात्र एक वाहन का चालान काटा गया वही इस मौके पर एसआई सुरेश प्रसाद के साथ पुलिस बल के कई जवान मौजूद थे

संग्रामपुर थाना परिसर में दीपावली एवं काली पूजा को लेकर के शांति समिति की बैठक आयोजित की गई गुरुवार को दीपावली काली पूजा एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि काली पूजा एवं छठ लोक आस्था का महापर्व है। काली पूजा के अवसर पर प्रखंड में कुल 9 जगहों पर बढोनिया, सन्हौली, रामपुर, संग्रामपुर, सुपौल जमुआ, बलिया, चकहेली, मकनपुर, भीखाडीह में प्रतिमा स्थापित कर मेले का आयोजन किया जाता है। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में प्रशासन का सहयोग करें। एवं किसी भी संभावित अप्रिय घटना के संदर्भ में सूचना प्रशासन को दें। जिस पर प्रशासन त्वरित कार्यवाही करेगी। छठ पूजा को लेकर लोगों को निर्देश दिया गया की पूजा के अवसर पर नदी, तालाब, डाँड़, बांध आदि जगहों पर सावधानी बरतें। किसी जगह पर अगर अधिक पानी का जलजमाव होता हो तो वैसे जगहों पर घेराबंदी कर सुरक्षित कर दें। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैद रहेगी। पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी। पटाखे के प्रयोग पर पाबंदी रहेगी उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर काली पूजा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की।थानाध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन के लिए पूर्व से रूट निर्धारित तिथि तय कर स्वीकृति लेनी होगी। तिथि के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कार्यक्रम कराने वाले आयोजन समिति के सदस्यों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर बिपिन बिहारी सिंह रामखेलावन शर्मा अरुण यादव अशोक यादव विपुल सिंह कैलाश सिंह त्रिलोचन सिंह शिवम यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हवेली खड़गपुर (बिहार) संवाददाता। प्रखंड टेटिया बम्बर में महा लक्ष्मी पूजा को सफल बनाने को लेकर जगन्नाथ उच्च विद्यालय टेटिया बम्बर के प्रांगण में व्यापारिक क्लब की ओर से महा लक्ष्मी पूजा समिति के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुंदन कुमार ने की, जिसमे सर्वसम्मति से गौतम कुमार को पूजा समिति का अध्यक्ष एवं अमर ज्योति कुमार को सचिव, वहीँ धरमवीर भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है

20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 600 लोगों का लिया जाएगा ब्लड सैंपल विस्तृत जानकारी के लिए मुंगेर मोबाइल वाणी का टोल फ्री नंबर 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबरों के साथ साथ आप अपने समुदाय में हो रहे जन समस्या को नंबर 3 का बटन दबाकर उस विभाग तक भेजे जहां से कि इनकी समाधान हो सके और अपनी आवाज को बुलंद करें धन्यवाद

डेंगू के संक्रमण से बचने का सबसे कारगर उपाय है सतर्कता और जागरूकता : अरविंद - डेंगू मरीजों के घरों के आसपास में लगातार किया जा रहा है फोकल फॉगिंग - डेंगू सहित अन्य बीमारी फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए लगातार टोमीफोर्स दवा का छिड़काव मुंगेर, डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच सतर्कता और जागरूकता डेंगू के संक्रमण से बचने का सबसे कारगर उपाय है। उक्त बात मंगलवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि डेंगू का बुखार एक संक्रामक बीमारी है, जो डेन नामक वायरस से होता है। डेन वायरस चार प्रकार का होता है। डॉ सिंह ने बताया डेन वायरस चार प्रकार का होता है। डेन 1, डेन 2, डेन 3 और डेन 4। . इस वायरस का संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसलिए डेंगू के संक्रमण से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचना जरूरी है। इसके लिए यह अति आवश्यक है कि सभी लोग सोने के वक्त अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और यह सुनिश्चित करें कि आपके घर और घर के आसपास किसी भी स्थिति में जलजमाव न हो। ताकि वहां डेंगू सहित अन्य बीमारियों के मच्छर न पनप सके। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए सभी अपने घर में इस्तेमाल होने वाले सामानों में तथा अनुपयोगी सामानों में जमा पानी को अविलंब बदल दें। प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर पानी का बदलाव करते रहें। उन्होंने बताया कि प्रायः डेंगू बुखार का उपचार सामान्य विधि से होता है इसके लिए पारा सिटामोल सुरक्षित दवा है। डेंगू के मरीजों में ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या 10,000 से कम होने पर अथवा रक्तस्राव के लक्षण दिखने पर विशेष परिस्थिति में ब्लड प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि मरीज को डेंगू होने पर अधिक से अधिक पानी, ओआरएस घोल, नींबू पानी, नारियल पानी पीना चाहिए। नींबू का रस शरीर में मौजूद विषैले तत्व को दूर करते हैं। इसके अलावा चिकन सूप या अधिक से अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए। डेंगू मरीजों के घरों के आसपास के 50 घरों या 500 मीटर के रेडियस में लगातार किया जा रहा है फोकल फॉगिंग : उन्होंने बताया कि मुंगेर में सक्रिय डेंगू के सभी मरीजों के घरों में एवम उसके घर के आसपास के 50 घर या 500 मीटर के रेडियस में लगातार फोकल फॉगिंग की जा रही है। मंगलवार को चंदन बाग, नयागांव के वार्ड संख्या 6 और न्यू पुलिस लाइन एरिया में फोकल फॉगिंग की गई । वहीं बुधवार को तोपखाना बाजार, गुलजार पोखर और गुमटी नंबर 2 में फोकल फॉगिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही नाली में डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारी फैलाने वाले मच्छर के लार्वा को मारने के लिए मुंगेर नगर निगम के विभिन्न वार्ड में अभियान चलाकर टोमीफोर्स दवा का छिड़काव किया जा रहा है। मुंगेर नगर निगम के दलहट्ट बाजार, सुभाष नगर, गुलजार पोखर और गुमटी नंबर 2 और 3 के एरिया में जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिस के कर्मियों के द्वारा टोमीफोर्स का छिड़काव किया जा चुका है। शेष सभी वार्ड में टोमीफॉर्स का छिड़काव लगातार किया जा रहा है।

दैनिक राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह जी ने देश में बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग की है कि देश में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए जो कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या चरम सीमा तक पहुंच रही है जो एक चिंता का विषय है जिस परिवार में 4 बच्चे से ज्यादा है उस परिवार को सरकारी सुविधा बंद की जाए इस मांग को किसी जाति धर्म से ना जोड़ा जाए धन्यवाद