हवेली खड़गपुर (बिहार) संवाददाता। प्रखंड टेटिया बम्बर में महा लक्ष्मी पूजा को सफल बनाने को लेकर जगन्नाथ उच्च विद्यालय टेटिया बम्बर के प्रांगण में व्यापारिक क्लब की ओर से महा लक्ष्मी पूजा समिति के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुंदन कुमार ने की, जिसमे सर्वसम्मति से गौतम कुमार को पूजा समिति का अध्यक्ष एवं अमर ज्योति कुमार को सचिव, वहीँ धरमवीर भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है