गंगटा से लूट की गईं टोटो को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रायकड़ गाँव से पुलिस ने किया वरामद टेटिया बब्बर, गंगटा व संग्रामपुर थाना पुलिस के संयुक्त छापेमारी में गुरुवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रायकड गांव से लूटी गई ई रिक्शा के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार बदमाशों के निशान देही पर संग्रामपुर बस्ती के आशुतोष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार बदमाशों को गंगटा थाना पुलिस अपने साथ ले गई. इस छापेमारी में बरामद लूटी गई ई रिक्शा के बाद से रायकड गांव के लोग अचंभित है ं. विडियो रिकार्डिंग स्टूडियो की आड़ में गोरखधंधा::- लगभग ढाई वर्ष पूर्व बेल हर थाना क्षेत्र के डोमनडी गांव के विकास कुमार व रणजीत कुमार विडियो व आडियो रिकार्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ किया. आस पास के लोगों को भी अच्छा लगा.अक्सर गायक गायिकों व कलाकारों का आना जाना होता था. गुरुवार को की गई छापेमारी में जो बातें उभर सामने आई तो लोग दांतों तले अंगुली दबाने को विवश है. बहुत बड़ा रैकेट है इस गिरोह का ::- विडियो आडियो रिकार्डिंग स्टूडियो की आड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना लोगों के आंखों में धूल झोंकने के बराबर है. गिरफ्तार जितेन्द्र दास की निशानदेही पर रायकड में छापेमारी की गई. जहां विकास व रणजीत को गिरफ्तार किया गया.जब विकास व रणजीत से पूछताछ की गई तो उसने जो बताया इससे प्रतीत होता है कि ई रिक्शा लूट कांड को अंजाम देने वाले का बडा रैकेट है. तभी तो लूटी गई ई रिक्शा का एक एक पार्ट को अलग अलग कर बिक्री के लिए कार्टून में पैक किया जा रहा था. स्टूडियो से गायक व गायिका बरामद::- कथित विडियो आडियो रिकार्डिंग स्टूडियो से चार युवक व एक युवती को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद सभी युवकों को छोड दिया गया. जबकि युवती के परिवारों को सूचित कर बुलाया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा::- थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मामला गंगटा थाना का है.लगभग एक सप्ताह पूर्व गंगटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सवा लख बाबा स्थान के पास से जमुई जिला के मलयपुर थाना क्षेत्र के जावातरी गांव के देवराज कुमार से ई रिक्शा पर यात्री के रुप में आए बदमाशों ने लूट ली थी. जिसका मामला दर्ज कराया गया था. पूर्व में गिरफ्तार सर कटिया गांव के जितेन्द्र दास के निशानदेही पर रायकड में छापेमारी की गई. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से लगातार पूछताछ कर रही है गुरुवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रायकर गांव से गंगटा थाना क्षेत्र से लूट की गई टोटो को गंगटा थाना टेटिया बम्बर एवं संग्रामपुर पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में की गईं छापेमारी में वरामद की गईं। जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के डोमंडी गांव निवासी रंजीत कुमार एवं उनके भाई विकास कुमार अपने रायकड़ स्थित मकान में रिकॉर्डिंग स्टूडियो चलाता था लुट की गई टोटो को सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से की गई छापेमारी में टोटो को उनके घर से जब्त किया गया। टोटो के पार्ट्स को अलग अलग कर घर के पिछले हिस्से में रखा गया था। टोटो मलयपुर थाना क्षेत्र के जटातरी गांव निवासी देवराज कुमार का बताया गया। रंजीत कुमार एवं उनके भाई विकास कुमार सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फिलवक्त पुलिस मामले की तहकीकात कर रहे हैं इस कांड से और भी लोगों की संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।

शुक्रवार को सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय निर्देशानुसार गोद भराई कार्यक्रम आयोजित सेविका के द्वारा किया गया एवं अपने पोषक क्षेत्र के प्रथम गर्भवती महिलाओं को पांच फल चूड़ी, बिंदी, सिंदूर ,इत्यादि सामग्री देकर उनकी गोद भराई की गई और उन्हें अपने खान-पान के प्रति जागरूक किया गया साथ ही साथ उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराने की भी सलाह दी गई ताकि वह अपने बच्चे को स्वस्थ जन्म दे सके और कुपोषण का शिकार ना हो।

हवेली खरगपुर किया लोहची दुर्गा एवं बहादुरपुर दुर्गा के कमेटी सदस्य के द्वारा किसी बात को लेकर बीते रात्रि मारपीट शुरू हो गया जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं झगड़ा का वजह पता नहीं चल रहा है आसपास के गणमान्य व्यक्ति के द्वारा किसी तरह मामला को सुलझाया गया

धरहरा (संवाददाता) : - गुरुवार की अहले सुबह धरहरा थाना क्षेत्र के जमालपुर किऊल रेलखंड के दशरथपुर रेलवे क्रासिंग से पश्चिम की ओर महज कुछ ही मीटर दूर रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक 20 वर्षीय विवाहित लड़की का मृत अवस्था मे शव पडा़ मिला । दशरथपुर के ग्रामीणों ने बताया कि जब वे शौच के लिए जा रहे थे तो उन्हें पटरी के किनारे एक लड़की गिरी दिखाई दी नजदीक जाने पर पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है।संदिग्ध अवस्था में शव के मिलने से ग्रामिणो में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। किसी का कहना है कि लड़की की मौत ट्रेन से गिर जाने के कारण हुई है तो किसी का कहना है कि लड़की की हत्या कर शव को पटरी के किनारे फेंक दिया गया है। फिलहाल मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना धरहरा थाना अध्यक्ष को दी गई।धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई। धरहरा पुलिस ने इस संदर्भ में रेल पुलिस से भी संपर्क साधा है। सनद रहे कि लक्खीसराय जिले के किऊल बस्ती गोसाई टोला वार्ड संख्या 21 के रणवीर राम की इकलौती 20 वर्षीय विवाहित पुत्री नेहा कुमारी बुधवार की शाम अपनी मां से दुर्गा पूजा मेला घुमने की बात कह कर निकली थी लेकिन जब काफी देर होने के बावजूद पुत्री घर नही लौटी तो परिजन खोजवीन करने लगे परंतु पुत्री नेहा का कोई अता -पता नही चला।गुरुवार की अहले सुबह मजदूर पिता किऊल निवासी रणवीर राम को जानकारी मिली कि नेहा का शव दशरथपुर रेलवे स्टेशन स्थित ट्रैक के पास पडा़ है। मृतक के परिजनो ने बताया कि पिछले वर्ष 2021 मे ही नेहा का विवाह पटना जिले के मोकामा निवासी अमित राम से हुई थी लेकिन शादी के बाद नेहा अब तक अपने ससुराल नही गई थी। विजयादशमी के दिन ही उसकी विदाई होने वाली थी। मृतक के पति उसे ले जाने के लिए आने वाले थे लेकिन किसी कारण से ससुराल से कोई नही आए। मृतक माँ को मेला देखने की बात कहकर घर से निकली आखिर किसके साथ मेला घुमने गई यह एक सवाल लोगो के जेहन मे है। अगर इस रहस्य से पर्दा उठता है तो मृर्तक के गुनहगार तक पुलिस को पहुँचने मे आसानी होगी और गुनहगार जेल की सलाखो मे दिखाई पड़ेगा। बहरहाल जो भी हो नेहा की मौत से लोग हतप्रभ है। वहीं पुलिस ने शव से थोड़ी ही दूरी पर मृर्तक का पर्स बरामद किया जिसमे रखे आधार कार्ड से उक्त मृर्तक की पहचान की गई। वहीं मृर्तक के परिजन का अपनी इकलौती पुत्री का शव देखकर रो- रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुगेंर भेज दिया। पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस हत्या के रहस्य से पर्दा उठेगा।

*मां दुर्गा की भक्ति में है प्रचण्ड शक्ति : हीरो राजन कुमार* _राजन कुमार मुम्बई के समुंदर किनारे स्पॉट किए गए_ कोरोना काल की वजह से कई साल के बाद दशहरे का पर्व इस साल धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। श्री श्री 108 श्री बड़ी दुर्गा महारानी जी, मुंगेर के परम् भक्त हीरो राजन कुमार ने बताया कि दशहरे की महत्ता के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। यह त्योहार दशहरा देशभर में इस बार काफी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जबकि पिछले साल कोविड-19 के मामले की वजह से उतने जोश के साथ नहीं मनाया गया था। विजयादशमी और दशहरा के अवसर पर लोगों को हीरो राजन कुमार ने शुभकामनाएं दी और कहा कि ‘दशहरा के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।' राजन कुमार ने आशा जताई कि यह पर्व देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। दशहरा का पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपने अंदर की बुरी ताकतों से लगातार लड़ना है और अच्छाई को बल देने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘ईश्वर करें, यह उत्सव हमारे देश के लिए शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।’ हीरो राजन कुमार ने वीडियो जारी कर देश के लोगों को दशहरा की मंगलकामना दी। हीरो राजन कुमार मुम्बई के समुंदर किनारे स्पॉट किए गए। हाल ही में वह अभिनेता अरुण गोविल से मिले थे जो राम का किरदार निभाकर काफी लोकप्रिय हुए थे। दूरदर्शन पर रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल ने राजन कुमार को राम का रूप लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही अभिनय की तारीफ़ करते हुए कहा सरलता और सहजता का मिश्रण हैं हीरो राजन कुमार।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही खुशियां अपने आगमन का संकेत देने लगी है। दशहरा, दीपावली व लोक आस्था के त्यौहार छठ को लेकर लोग घर आने वाले अपने परिजनों के इंतजार में हैं। इसके साथ ही त्यौहार को लेकर बाजार में भी खरीदारी कर रहे हैं । इसके साथ ही मिलने- जुलने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी में भी जुट गए हैं। बावजूद इसके यहां यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम भले हुआ है लेकिन अभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ । पहले की तरह इस बार की दीपावली भी बिल्कुल अलग है। इन त्यौहारों को कई मायनों में हमें ख़ास बनाना होगा। अभी के दौर में भी कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बना हुआ और सरकार हमें सतर्कता के साथ त्यौहार का आनंद उठाने की सलाह दे रही है। इस दौरान थोड़ी सी सतर्कता एवं सावधानी से हम सभी संक्रमण मुक्त रह सकते एवं त्यौहार की खुशी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं। इसमें विशेषकर हाथ धोने, मास्क पहनने और 6 फीट की दूरी रखने जैसे नियमों का पालन भी जरूरी है। सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि त्यौहार के सीजन में सतर्कता ही सुरक्षा है। कोविड टीका का बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से लेकर ही सभी लोग त्यौहार का आनंद लें। पूर्ण रूप से टीकाकृत होकर सभी लोग संक्रमित होने से बच सकते और समुदाय को भी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस समय सभी जगह अत्यधिक भीड़ देखी जा रही और यह संक्रमण को आमंत्रण दे सकती है। इसलिए लोगों को हर हाल में दवा और दूरी के मूलमंत्र को अपनाते हुए तमाम कामों के साथ कोविड के सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा तभी हम खुशियों को खुद से और सभी से साझा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैंड सैनिटाइजर और मास्क के साथ ही घर से बाहर किसी भी काम के लिए निकलें। त्यौहार में लोगों के एक जगह इकट्ठा होने की पूरी सम्भावना है। ऐसे में मास्क, हैंड सैनिटाइजर और दो गज की सामाजिक दूरी के नियम का पालन अनिवार्य रूप से करें। यह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में सबसे उपयोगी साबित हो सकती है। मास्क इस समय सर्दी, प्रदूषण और कोरोना तीनों से बचाव कर सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यह सही है कि इस समय कोरोना का रिस्क ज्यादा है। ऐसे में लोग त्यौहार मनाने के उत्साह में कोरोना को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न हो। किसी भी वस्तु या जगह को छूने से बचें और स्पर्श अगर हुआ हो तो अपने हाथों को सैनिटाइज अवश्य करें। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना टेस्ट ज्यादा किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था को दुरुस्त रखने और ड्यूटी पर मुस्तैदी के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सहित कोरोना की जांच की जाएगी और जांच में भी तेजी लाई जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार से कोरोना की स्थिति या संदेह उत्पन्न होने पर निकट के सरकारी अस्पतालों में संपर्क कर सकते हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। कोरोना जांच के साथ समुचित चिकित्सीय प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 12 से 24 सितंबर तक चले परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान मुंगेर ने एक बार फिर से हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि - महिला बंध्याकरण के मामले में मुंगेर एक बार फिर से पूरे बिहार में रहा टॉप पर - आईयूसीडी (कॉपर टी) और पुरष नसबंदी के मामले में भी रहा दूसरे पायदान पर मुंगेर, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 12 से 24 सितंबर तक राज्य भर में चले परिवार नियोजन सेवा पखवारा के दौरान महिला बंध्याकरण के मामले में एक बार फिर से मुंगेर जिला ने निर्धारित 600 की तुलना में लक्ष्य से अधिक 869 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 144.8% सफलता के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। इस मामले में पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर रहे औरंगाबाद जिला ने निर्धारित 740 की तुलना में लक्ष्य से अधिक 946 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 114.7% सफलता प्राप्त करते हुए पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं आईयू सीडी (कॉपर टी) के मामले में निर्धारित लक्ष्य 1650 की तुलना में 1044 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 63.3 % सफलता हासिल कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में कटिहार जिला ने निर्धारित 3215 की तुलना में 2394 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 74.5 % सफलता हासिल कर पूरे बिहार में पहले पायदान पर है। इसी तरह पुरुष नसबंदी के मामले में भी मुंगेर जिला ने एक बार फिर से निर्धारित लक्ष्य 55 कि तुलना में लक्ष्य से अधिक 76 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 138.2 % सफलता हासिल करते हुए पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मामले में मुंगेर प्रमंडल का ही शेखपुरा जिला ने निर्धारित लक्ष्य 35 कि तुलना में लक्ष्य से अधिक 83 का आंकड़ा प्राप्त करते हुए 237.1% सफलता के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर ने बताया कि मुंगेर के जिलाधिकारी और जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के अध्यक्ष नवीन कुमार के कुशल नेतृत्व में मुंगेर जिला स्वास्थ्य के छेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मुंगेर जिला ने एक बार फिर से स्वास्थ्य क्षेत्र अंतर्गत परिवार नियोजन के महिला बंध्याकरण में पूरे राज्य में पहले स्थान पर आया है। मुंगेर जिला ने एक ओर जहां महिला बंध्याकरण के मामले में लगातार दूसरी बार पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं पुरुष नसबंदी करवाने और आईयूसिडी (कॉपर टी) लगवाने में भी लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण में मुंगेर जिला का लगातार दूसरी बार पूरे बिहार में टॉप करना और पुरुष नसबंदी और आईयूसीडी में लगातार दूसरे स्थान रहना जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के डीपीएम नसीम रजी एवं डीसीएम निखिल राज के नेतृत्व में मुंगेर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र में जाकर महिलाओं सहित अन्य लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करने का ही परिणाम है। उक्त कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

धरहरा (संवाददाता) :- गुरुवार की अहले सुबह धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर में रेलवे क्रासिंग से महज कुछ ही मीटर दूर रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक 16 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव मिला है। संदिग्ध अवस्था में शव के मिलने से ग्रामिणो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है किसी का कहना है कि लड़की की मौत ट्रेन से गिर जाने के कारण हुई है तो किसी का कहना है कि लड़की की हत्या कर शव को पटरी के किनारे फेंक दिया गया है फिलहाल मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना धरहरा थाना अध्यक्ष को दे दी गई है ।

आज विजयादशमी के दसवें दिन माता के दर्शन करने के लिए मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई बताते चले कि कल बीते दिन नवमी होने के कारण दिनभर बारिश होने की वजह से लोग अपने घरों से नहीं निकल सके जिसके कारण कम संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन कर सके और पूजा-पाठ नहीं कर सके लेकिन आज सुबह मौसम साफ होते ही माता रानी के दरबार में भक्तों का पहुंचने का सिलसिला काफी संख्या में जारी था

रेड क्रॉस जमालपुर उपशाखा दशरथपुर ने दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ के रखरखाव एवं सेवक के दृश्य इसे सेवा शिविर का प्रारंभ किया गया है जो 510 2022 तक चलेगी इस शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं उपशाखा दशरथपुर के संरक्षक मदन प्रसाद सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ इस शुभ अवसर पर माननीय सदस्य एवं कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे