धरहरा (संवाददाता) :- गुरुवार की अहले सुबह धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर में रेलवे क्रासिंग से महज कुछ ही मीटर दूर रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक 16 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव मिला है। संदिग्ध अवस्था में शव के मिलने से ग्रामिणो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है किसी का कहना है कि लड़की की मौत ट्रेन से गिर जाने के कारण हुई है तो किसी का कहना है कि लड़की की हत्या कर शव को पटरी के किनारे फेंक दिया गया है फिलहाल मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना धरहरा थाना अध्यक्ष को दे दी गई है ।
