विश्व ह्रदय दिवस आज- हृदयाघात से बचाने के लिए 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चिकित्सा परामर्श पखवाड़ा - प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है विश्व ह्रदय दिवस - उच्च रक्तचाप और मधुमेह रोग से ग्रसित लोगों की होगी नि:शुल्क स्क्रीनिंग - “कार्डियोवास्कुल हेल्थ फॉर एवरीवन” है इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम मुंगेर, 28 सितंबर। जीवन के इस भागदौड़ भरे समय में हर उम्र के लोग चाहे वो बुजुर्ग हों या कम उम्र के बच्चे या नौजवान, सभी हृदय रोग से ग्रसित रहे हैं। कई बच्चे तो जन्मजात रूप से हृदय रोग से पीड़ित होते हैं । कई बच्चे हृदय में सूराग या छेद की परेशानी के साथ ही जन्म ले रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा ऐसे बच्चों के हृदय में छेद का निःशुल्क ऑपरेशन करवाने के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना शुरू की गई है । इसके साथ ही अनियमित दिनचर्या सहित अन्य कई कारणों से हृदय रोग से ग्रसित लोगों को इस समस्या से बचाने और हृदय रोग के प्रति लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रत्येक साल पूरे विश्व में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को गैर संचारी रोगों विशेष रूप से हृदय सम्बंधित रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ ही लोगों की जांच भी की जाती है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया जायेगा-- जिला के गैर संचारी रोग पदाधिकारी (एनसीडीओ) डॉ के. रंजन ने बताया कि इस वर्ष भी 29 सितंबर को पूरे जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चिकित्सा परामर्श पखवाड़ा मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस वर्ष “कार्डियोवास्कुल हेल्थ फॉर एवरीवन” की थीम पर विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया पत्र : उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर 29 सितंबर 2022 को विश्व ह्रदय दिवस के रूप में मनाए जाने सहित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। यह आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल से लेकर विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जारी निर्देश के अनुसार जिला भर में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक नि:शुल्क जांच सह चिकित्सकीय परामर्श पखवाड़ा का भी आयोजन किया जा रहा है। किया जाएगा प्रचार- प्रसार : उन्होंने बताया कि जिले भर में नि:शुल्क जांच सह चिकित्सकीय परामर्श पखवाड़ा की आमजनों में जानकारी के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार भी किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में रंगीन फ्लैक्स लगाए जाने के साथ ही ई. रिक्शा से माइकिंग के साथ हैंडबिल तथा पोस्टर का भी वितरण कराया जाएगा।

बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलूपुर दियारा पंचायत में पोषण माह के अंतर्गत चल रहे पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय कचहरी टोला कुतलूपुर दियारा में आयोजित की गई कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम, उप प्रमुख दुर्गा कुमारी, पंचायत के मुखिया जितेंद्र रजक महिला पर्यवेक्षिका प्रिया आनंद एवं निर्देश संस्था के सुदृष्टि कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि उप प्रमुख द्वारा बताया गया कि यह काफी खुशी की बात है कि दियारा क्षेत्र में भी बाल विकास कार्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित मुखिया द्वारा भी बताया गया इस कार्यक्रम से लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं द्वारा बताया गया सेविका द्वारा जो पोस्टिक आहार का रंगोली बनाई गई है इससे लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है लोग सही खानपान का प्रयोग करें तभी कुपोषण से दूर रहेंगे कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड समन्वयक अमन कुमार, आंगनवाड़ी सेविका रूपम कुमारी केंद्र संख्या 60 कनक लता गुंजन अनीता नीलिमा हिंदू इत्यादि आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थी जबकि नुक्कड़ सभा कर रहे कलाकार प्रशांत अधिकारी एवं ग्रामीण संजय चौधरी चंदन कुमार सुमन कुमार इत्यादि सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए 28 को सेलेक्शन ट्रायल होगा महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 32 वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2022-23 में भाग लेने के लिए जल्द ही बिहार स्टेट खो-खो टीम का चयन होना है । मुंगेर से इस नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ द्वारा इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दिनांक 28 सितंबर 2022 को दिन के 2 बजे से बालक एवं बालिका खिलाड़ी का सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं , वो अपने साथ आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र ओर्जिनल एवं उसकी छायाप्रति , दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर भाग ले सकते हैं । इस सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपए निर्धारित की गई है । जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं , वो निर्धारित स्थल पर तय समय पर उपयुक्त कागजात के साथ उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए जिला खो-खो संघ के पदाधिकारीगण से संपर्क किया जा सकता है। इसमें सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में किया जाएगा।

एमडीए कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला में नवंबर महीने से शुरू होगा नाइट ब्लड सर्वे -कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका से बहुत ही जल्द मुंगेर होगा कालाजार से मुक्त : सिविल सर्जन - पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए इंपॉर्टेंट कंपोनेंट है सोशल मोबिलाइजेशन : अशोक सोनी मुंगेर, 26 सितंबर। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की महत्वपूर्ण भूमिका से बहुत ही जल्द मुंगेर होगा कालाजार से मुक्त । उक्त बात सोमवार को पीसीआई के सहयोग से वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम मुंगेर के द्वारा आयोजित कालाजार उन्मूलन में सामाजिक जागरूकता (सोशल मोबिलाइजेशन) की भूमिका विषयक कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने कही। उन्होंने बताया कार्यशाला में उपस्थित सभी सीएचओ, बीसीएम, केटीएस सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही प्रशिक्षित हैं। आज के कार्यशाला के द्वारा उन्हें कालाजार सहित अन्य वेक्टर जनित रोग के लक्षण, उपचार और उससे बचाव के लिए लोगों को कैसे जागरूक किया जा सकता है इसको लेकर पीसीआई संस्था के द्वारा एक बार फिर से रिफ्रेश किया गया है । ताकि समुदाय के बीच जाकर ये स्वास्थ्य कर्मी लोगों को वेक्टर जनित रोगों के बारे में जागरूक कर जांच और समुचित उपचार के लिए प्रेरित कर सकें । इन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही बहुत ही जल्द मुंगेर कालाजार से मुक्त हो सकेगा । इस अवसर पर जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ अरविंद कुमार सिंह, डीपीएम नसीम रजी, डीपीसी विकास कुमार, वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा, वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव, पीसीआई के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अशोक कुमार सोनी, केयर इंडिया के डीपीओ ओम प्रकाश नायक, सीफार के डिविजन कॉर्डिनेटर मीडिया जय प्रकाश कुमार सहित जिला के विभिन्न प्रखंड से आए सीएचओ, बीसीएम, केटीएस सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कालाजार के साथ - साथ फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जिला में नवंबर के महीने से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एमडीए कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे का कार्यक्रम शुरू होना है। जिसमें कम्युनिटी के बीच काम करने वाले ये सभी स्वास्थ्य कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने- अपने क्षेत्र में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता को जागरूक कर उन्हें वेक्टर जनित रोग से पीड़ित लोगों को चिह्नित करते हुए जांच के लिए स्थानीय पीएचसी तक ले जायेगी। उन्होंने बताया कि कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कालाजार के मरीजों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा क्षतिपूर्ति सहायता राशि के रूप में कुल 7100 रुपए दिए जाते हैं। वहीं उन्हें मोबिलाइज करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी कुल 600 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलती है । इसके साथ ही पोस्ट कालाजार डर्मल लिस्मियेसिस (पीकेडीएल) या चमरा वाला कालाजार मरीज को भी सरकार के द्वारा कुल 4000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा दस हजार की आबादी पर कालाजार का एक मरीज मिलने के बाद इसे कालाजार का एलिमिनेशन लेवल माना जाता है। मुंगेर अब इसी लेवल पर है । बहुत ही जल्द मुंगेर जिला भी कालज़ार को पूरी तरीके से एलिमिनेट कर देगा। पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए इंपॉर्टेंट कंपोनेंट है सोशल मोबिलाइजेशन : पीसीआई के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अशोक कुमार सोनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि सामाजिक जागरूकता या सोशल मोबिलाइजेशन किसी भी पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। क्योंकि जब तक लोगों में विभिन्न बीमारियों के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होगी तब तक वो न तो खुद को पूरी तरह से बचा पाएंगे और नहीं अपने परिवार या समाज में किसी अन्य को बचाने में कुछ मदद कर पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक जागरूकता पर पीसीआई के द्वारा पिछले दिनों पटना में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी जिसमें मुंगेर से प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया था। अब बिहार के 30 जिलों में सामाजिक जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है। हमलोग सीएचओ को विशेष रूप से इस अभियान में जोड़ रहे हैं ताकि ये लोग समुदाय के बीच जाकर लोगों को कालाजार सहित अन्य वेक्टर बोर्न डीजीज के बारे में जागरूक करें ताकि इन बीमारियों को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।

थानाध्यक्ष हरपुर हारून मुस्ताक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे क्षेत्र में शांति का माहौल हो और लोग स्वार्थ पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक मनाएं इस समय पूरी तरह से पुलिस भी आपका सहयोग करेगी लेकिन इसके लिए पुलिस को जनता का सहयोग भी चाहिए थानाध्यक्ष हरण मुस्ताक ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर हर जगह पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो क्षेत्र में शांति पूर्वक पर्व को मनाने के लिए ध्यान रखेगी

शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन एक्स आर्मी पप्पू कुमार उर्फ पप्पी जी डिप्टी मेयर के लिए अपना नामांकन दाखिल किया वही नामांकन के बाद उन्होंने बताएं कि आज मैं जनता के बलबूते पर नामांकन दाखिल किया हूं जनता हमारी विश्वास है। जनता को मैं सर्वोपरि मानता हूं यह जो हुजूम देख रहे हैं। यह इनका प्यार और विश्वास है इन्हीं के बलबूते आज मैं नामांकन दिया हूं और मैं इनके विश्वास पर खरे उतरने का काम करूंगा जात पात किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करूंगा और मैं अपने मतदाता बंधुओं के काम के लिए हर हमेशा खड़े रहने का काम करूंगा। इनके विश्वास को मैं टूटने नहीं दूंगा यही मेरा प्रयास होगा स्वच्छ मुंगेर सुंदर मुंगेर यही मेरा बनाने का कोशिश करूंगा।

मंगलवार को सदर प्रखंड के बाल विकास परियोजना मुंगेर शहरी एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल निर्देश संस्था के तत्वाधान में पोषण माह के अंतर्गत एनीमिया से बचाव हेतु आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 37 पूरवसराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम एवं निर्देश संस्था के सुदृष्ट कुमार द्वारा किया गया वही श्रीमती पूनम द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि पोषण के प्रति जागरूकता हेतु या कार्यक्रम आयोजित की गई हैं। लोग अपने खान-पान पर ध्यान दें सही पोषण का प्रयोग करे तभी आप कुपोषण से दूर रह सकेंगे और अपने बच्चों को भी कुपोषण से दूर रख सकेंगे वही कार्यक्रम में उपस्थित निर्देश संस्था के श्री कुमार द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम हम लोग सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बारी-बारी से आयोजित कर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड समन्वयक सरिता कुमारी, महिला प्रवेशिका करुणा कुमारी, ज्योति सिंह, सोनी कुमारी, के साथ आंगनवाड़ी सेविका सहायिका एवं गर्भवती धात्री महिला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

तय समय पर ऑफिस वाले को कड़े निर्देश। प्रखंड के सरकारी कर्मी लेट पहुंचे तो हाफ डे हो गए सीएल भी घटेगा सरकारी प्रखंड कर्मियों को तय समय पर कार्यालय आने को लेकर प्रखंड में बायोमैट्रिक सिस्टम जारी किया गया सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक से हाजिरी बनानी है अगर कोई कर्मी एक घंटा लेट से कार्यालय आएंगे तो उनको आधे दिन की छुट्टी उनके आकस्मिक छुट्टी सीएल की संख्या से कट जाएगी इसके बाद भी कोई कर्मी बार-बार देर से कार्यालय आते हैं तो संबंधित सक्षम अधिकारी उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करेंगे किसी विशेष परिस्थिति में सक्षम प्राधिकार से पूर्व अनुमति लेकर कोई भी कर्मचारी या पदाधिकारी महीने में अधिकतम 2 दिन देर से कार्यालय आ सकते हैं प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के कर्मियों को समय पर आने को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किया गया है

शुक्रवार को संग्रामपुर बाजार के तीन बटिया बजरंग बली चौंक पर अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाओं के थोक विक्री केंद्र मोहन मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा उपेंद्र कुमार सिंह एवं दंत रोग विशेषज्ञ डा रौशन चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि संग्रामपुर बाजार में अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाओं का थोक दवा विक्री केंद्र खुलने से खुदरा दवा दुकानदारों को अधिक सुविधा मिलेगी. डा चतुर्वेदी ने कहा कि संग्रामपुर जैसे बाजार में दवा का थोक विक्री खुलना एक अच्छी पहल है. इससे खास करके छोटे छोटे दवा दुकानदारों को अधिक सुविधा होगी. मोहन मेडिकल एजेंसी के मालिक अमित कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य गुणवत्ता दवा उपलब्ध कराकर समाज की सेवा करना है. मौके पर डा बिजय कुमार गुप्ता के अलावे चिकित्सा सेवा से जुड़े क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सक एवं समाज सेवी जन मौजूद थे.

कालाजार उन्मूलन-- 26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम - सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल के सभागार में आयोजित होगा प्रशिक्षण - कार्यशाला में सिविल सर्जन, डीवीबीडीसीओ, डीसीएम, डीएएम सहित प्रखंडों से आए बीसीएम, सीएचओ सहित कई स्वास्थ्य कर्मी होंगे शामिल मुंगेर, 23 सितंबर। राष्ट्रीय कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आम लोगों में कालाजार से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और आम लोगों के बीच काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सोशल मोबिलाइजेशन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसको लेकर आगामी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा । जिसमें जिला के सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी संजय कुमार विश्वकर्मा, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार पंकज कुमार प्रणव, जिला सामुदायिक समन्वयक निखिल राज सहित जिला भर के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कालाजार उन्मूलन के लिए पीसीआई के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों के सोशल मोबिलाजेशन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुंगेर के वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि समुदाय के बीच काम वाले ये पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी आम लोगों को कालाजार बीमारी के लक्षण, उससे बचने के उपाय और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करेंगे। ये लोग लोगों को बताएंगे कि बरसात के दिनों में कुछ सावधानी बरतकर आप सभी लोग कालाजार जैसी बीमारी से कुछ बचने के साथ ही अन्य लोगों को भी इस बीमारी के दुष्परिणाम से बचा सकेंगे। ये सभी स्वास्थ कर्मी लोगों को मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर के आसपास गड्ढों में जमा बरसात के पानी को गड्ढों को भरने कि सलाह देंगे ताकि उस पानी मैं कालाजार के मच्छर नहीं पनप सके। इसके साथ ही क्षेत्र में छिड़काव के लिए जाने वाली टीम का सहयोग कर घर घर में छिड़काव करवाने के लिए प्रेरित करेंगे।