नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए 28 को सेलेक्शन ट्रायल होगा महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 32 वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2022-23 में भाग लेने के लिए जल्द ही बिहार स्टेट खो-खो टीम का चयन होना है । मुंगेर से इस नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ द्वारा इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दिनांक 28 सितंबर 2022 को दिन के 2 बजे से बालक एवं बालिका खिलाड़ी का सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं , वो अपने साथ आधार कार्ड , जन्म प्रमाण पत्र ओर्जिनल एवं उसकी छायाप्रति , दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर भाग ले सकते हैं । इस सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपए निर्धारित की गई है । जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं , वो निर्धारित स्थल पर तय समय पर उपयुक्त कागजात के साथ उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिए जिला खो-खो संघ के पदाधिकारीगण से संपर्क किया जा सकता है। इसमें सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में किया जाएगा।