रेडक्रॉस सोसाइटी, टीबी मुक्त भारत अभियान में निभायेगी निक्षय मित्र की भूमिका - आम आदमी, एनजीओ,व्यावसायिक और सहकारी संस्थान के साथ निर्वाचित प्रतिनिधि भी निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों से निभा सकते हैं सच्ची मित्रता - जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने की निक्षय मित्र योजना से जुड़कर टीबी मुक्त समाज बनाने में योगदान देने की अपील मुंगेर, टीबी रोग के उन्मूलन में सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान सहित अन्य संस्थाएं अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं। इसके लिए सरकार “निक्षय मित्र” बनने का मौका दे रही है। अभियान के तहत निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्थान मरीजों को पोषण, डायग्नोस्टिक और रोजगार के स्तर पर मदद कर उनसे सच्ची मित्रता निभा सकते हैं। जिला प्रशासन और जिला यक्ष्मा केंद्र ने अपील की है कि जिला के लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाएं निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहायता करने का संकल्प लें। इसके तहत कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहमति से उनकी विभिन्न तरीके से मदद कर सकते हैं। इसके अलावा पोषण, जांच व रोजगार से जुड़ी मदद कर टीबी मुक्त जिला बनाने में अपना योगदान कर सकते हैं। राज्यपाल सचिवालय से जारी पत्र में संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य अध्यक्ष डॉ बी के सिन्हा को जारी पत्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा सहित सभी जिलों में कार्यरत शाखा की भूमिका के बारे में चर्चा की है। पत्र में बताया गया है कि बिहार के सभी जिलों में कार्यरत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई निक्षय मित्र के रूप में टीबी से ग्रसित मरीजों के इलाज एवम पोषण सहायता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । इसके अलावा सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकती है। निक्षय मित्र योजना की पूरी प्रक्रिया मरीजों की सहमति पर निर्भर - जिला यक्ष्मा एवम एचआईवी कॉर्डिनेटर शैलेंदु कुमार ने बताया कि निक्षय मित्र योजना की पूरी प्रक्रिया मरीजों की इच्छा और उसकी सहमति पर आधारित होगी। निक्षय मित्र योजना के तहत सामुदायिक सहयोग प्राप्त करने के लिए इच्छुक जिला के मरीजों से सहमति प्राप्त की जा रही है। मरीजों की सहमति प्राप्त करते हुए उनका डिटेल्स निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिले में निबंधित टीबी मरीजों से सहमति प्राप्त की जा रही है। जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द शत प्रतिशत मरीजों की सहमति पत्र निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाते हुए उनकी भी सहमति पत्र प्राप्त कर निक्षय पोर्टल पर अपलोड करने की मुहिम भी शुरू हो चुकी है। निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर योजना से जुड़ सकते हैं - उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र बनने के लिए सबसे पहले communitysupport.nikshay.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर क्लिक करने के बाद निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद सुविधानुसार निक्षय सहायता के लिए टीबी रोगियों का चयन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी की बीमारी से जुड़ी हर तरह की जानकारी के लिए निक्षय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6666 पर भी संपर्क कर सकते हैं। टीबी बीमारी कैसे होती है, टीबी कितने प्रकार की होती है, टीबी से बचाव, इलाज, दवा संबंधी सभी प्रकार की जानकारी निक्षय हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं। पोषण, आजीविका के स्तर पर करेंगे मदद- उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र योजना एक तरह से टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है। इस योजना के तहत कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट संस्थान टीबी के मरीज को गोद ले सकता है। इस अभियान के तहत व्यवस्था की गई है कि निक्षय मित्र बनने वाला व्यक्ति या संस्था कम से कम एक वर्ष के लिए और अधिक से अधिक तीन साल के लिए किसी गांव, वार्ड, पंचायत, ब्लॉक या जिले के किसी टीबी रोगी/रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण, आजीविका के स्तर पर जरूरी मदद उपलब्ध करा सकते हैं। लोग सामाजिक दायित्व के तहत निक्षय मित्र योजना से जुड़कर भारत को टीबी मुक्त करने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
शुक्रवार को लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत विजय इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता अभियान जानकी नगर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार द्वारा वार्ड नंबर 2 में चलाया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित विंड्स संस्था की ओर से समुदायक उत्प्रेरक प्रतिमा देवी, कन्हैया कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार एवं पंचायत के सभी सफाई मित्र मुख्य रूप से उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा को लेकर के संग्रामपुर थाने में शांति समिति की किया गया बैठक संग्रामपुर मुंगेर से रोहित कुमार की रिपोर्ट आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य शांति समिति का बैठक संग्रामपुर थाना में आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के पूजा समिति तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा पूजा समिति के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए आवेदन थाने में देना होगा वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि पूजा समिति को प्रतिमा विसर्जन के रूट चार्ट की भी जानकारी देनी होगी वही अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम ने कहा कि अगर कोई पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाना चाहती है तो इसके लिए सक्षम पदाधिकारी से आदेश लेना जरूरी होगा थाना क्षेत्र में कुल 15 जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना है उन्होंने पूजा समिति एवं क्षेत्र के शिक्षित वर्गों से अपील करते हुए कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने के लिए अपराधिक गतिविधियां कर सकते हैं पूजा समिति एवं प्रबुद्ध लोगों से यह अपील है कि किसी भी हरकतों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं प्रशासन इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी वही पूजा के दौरान कुछ जगहों पर दो गुटों में मारपीट की घटना घटती रहती है इसलिए इस बार ऐसे असमाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखें जाएगी उन्होंने कहा कि बली देने के दौरान नंबर के अनुसार बली दी जाएगी ताकि किसी प्रकार की विवाद को रोक सके वही पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक में विसर्जन के दौरान म्हाने नदी पर सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग रखी कहा कि पूजा समिति ने पूजा के दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रखने के बात कही थानाध्यक्ष ने उसे हर संभव का भरोसा दिलाया प्रशासन के द्वारा शांति बनाए रखने में आपको हर संभव मदद करेगी
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना- दिल में छेद के सफल ऑपरेशन के बाद सामान्य जिंदगी जी रही है 8वर्षीय शिवानी - 10 अगस्त को विमान से ऑपरेशन के लिए गई थी अहमदाबाद - सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद गुजरात में सफल ऑपरेशन के बाद 27 अगस्त को अपने घर लौटी है शिवानी मुंगेर, मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत दिल में छेद के सफल ऑपरेशन होने के बाद आज बिलकुल सामान्य जिंदगी जी रही है आठ वर्षीय शिवानी कुमारी । मालूम हो कि मुंगेर के हेरू दियारा के चाय टोला मोकबिरा के रहने वाले मजदूर बिहारी महतो और सुशीला देवी की आठ वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी जन्मजात हृदय में छेद बीमारी से पीड़ित थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के द्वारा बच्ची को चिह्नित कर सदर अस्पताल मुंगेर स्थित डिस्ट्रिक्ट इंटरवेंशन सेंटर (डीईआईसी) में भर्ती कराया गया। यहां हृदय में छेद की जन्मजात बीमारी होने की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत बच्ची के हृदय में छेद का निःशुल्क ऑपरेशन करवाने के लिए आर बीएसके की टीम के द्वारा प्रयास शुरू किया गया। 10 अगस्त को शिवानी को उसकी मां के साथ ऑपरेशन के लिए विमान से अहमदाबाद ले जाया गया- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के नोडल अधिकारी और जिला समन्वयक डॉ बिंदू ने बताया कि यह बहुत ही खुशी कि बात है कि मेरी टीम के ससमय किए गए सफल प्रयास का ही परिणाम है कि शिवानी कुमारी हृदय में छेद के सफल ऑपरेशन होने के बाद आज बिलकुल सामान्य जिंदगी जी रही है। उन्होंने बताया कि विगत 15 मार्च को पहली बार स्क्रीनिंग के लिए शिवानी कुमारी को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया था। इसके बाद पुनः 29 मार्च को पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में अहमदाबाद के सत्य साई हृदय रोग अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा विशेष जांच के बाद यह तय हुआ कि शिवानी को हृदय में छेद का सफल ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद स्थित सत्य साई हृदय रोग अस्पताल ले जाया जाएगा। पिछले महीने 10 अगस्त को शिवानी को उसकी मां सुशीला देवी देवी के साथ मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत विमान से अहमदाबाद ले जाया गया। वहां ऑपरेशन के बाद 15 - 16 रहने के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर पिछले महीने की 27 अगस्त को विमान से पहले पटना आई फिर एंबुलेंस से अपने घर वापस आई। इस दौरान मुंगेर से अहमदाबाद जाने और वापस आने की पूरी सेवा राज्य सरकार के निर्देशानुसार निःशुल्क रही। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी मेरी बच्ची के लिए संजीवनी : हृदय में छेद के सफल ऑपरेशन होने के बाद शिवानी कुमारी के पिता बिहारी महतो और मां सुशीला देवी ने बताया कि राज्य सरकार कि यह योजना हमारी बच्ची के जीवन के लिए संजीवनी साबित हुई है। इसके कारण ही आज मेरी बेटी को हृदय में छेद जैसी जन्मजात बीमारी से छुटकारा मिल पाया है। मुंगेर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की अधिकारी डॉ बिंदू और यहां काम करने वाले निशांत कुमार सहित अन्य लोगों के पूरे सहयोग की बदौलत ही हमलोग पटना में हृदय रोग की जांच और अहमदाबाद में हृदय में छेद का ऑपरेशन करवा सके। इस दौरान मुंगेर से पटना आने जाने की एंबुलेंस की निःशुल्क सुविधा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राप्त हुई। इसके साथ ही विमान से पटना से अहमदाबाद जाने और आने की सुविधा भी राज्य सरकार के द्वारा निःशुल्क प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से मेरे जैसे मजदूर की बेटी भी आज हृदय रोग की समस्या से उबरकर सामान्य जिंदगी जी रही है।
संग्रामपुर मुंगेर बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार में कई अनेक योजनाओं के तहत पौधारोपण करवाया गया जिसको लेकर के बिहार में पर्यावरण को बचाने को लेकर के करोड़ों से अधिक पौधारोपण किया गया जिसमें की अरबों खरबों रुपैया खर्च किए गए ठीक उसी क्रम में आज जिले के संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी पंचायत के कई गांव में आईटीसी मुंगेर के के द्वारा आज प्रखंड में लगभग 18 सौ से अधिक पौधे लगवाया गया वही आईटीसी मुंगेर के सुपरवाइजर रोशनी कुमारी के द्वारा यह बताया गया कि संग्रामपुर प्रखंड में कुल 4 गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें की आज अट्ठारह सौ पौधे गिरवा करके लगवाने का कार्य करवाया गया इसका यह लक्ष्य यह है कि कम समय में किसानों को अधिक मुनाफा करवाया जाए वही मौके पर किसान सारणी मंडल ने बताया कि हमने आज से कई वर्ष पूर्व वृक्षारोपण का कार्य किए थे जिसे कि अभी हम अभी बेच करके अपने घर के कार्यों को कर रहे हैं और फिर सैकड़ों से अधिक पौधे को लगाने का कार्य कर रहे हैं वही इस मौके पर किसान तारिणी मंडल संजय मंडल इत्यादि लोग मौजूद थे
बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय के पश्चिमी छोर पर अवस्थित श्री राम भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के द्वारा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ चौधरी जिला महामंत्री निशितोष कुमार नीशू बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत ही आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने नवनियुक्त कार्यकारी मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील किया की पार्टी हम सभी के लिए सर्वोपरि हैं। आशा ही नहीं यह पूर्ण विश्वास है कि श्री सिंह के नेतृत्व में गठित की गई मंडल की टीम पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा केंद्र सरकार कि कई जन उपयोगी योजना हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। हम लोगों का यह दायित्व बनता है केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से हर व्यक्ति को अवगत कराएं। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का आधार उसके कार्यकर्ता है। आपके ही ताकत और संबल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार विकास की नई गाथा लिख रही है। बैठक के उपरांत सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के रामधनी सिंह भगत महाविद्यालय में जिला अध्यक्ष एवं पार्टी नेताओं के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं श्री सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक एक वृक्ष लगाने का आगरा किया गया। बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामखेलावन शर्मा, उमाकांत सिंह, दीपेश चतुर्वेदी, ललितेश सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में लोहिया स्वच्छता अभियान आईटीसी मिशन सुनहरा काल विंड्स संस्था के तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया सफाई अभियान चला रहे विंड्स संस्था के योजना अधिकारी रूपेश कुमार द्वारा बताया गया कि गीला एवं सूखा कचरा के रखरखाव हेतु या अभियान चलाया जा रहा है। वही कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल, विंड्स संस्था के समुदायिक उत्प्रेरक कन्हैया कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक श्रवण कुमार, निशांत कुमार, निखिल कुमार एवं स्वच्छता कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सोमवार को नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 1 कांतपुर में
रविवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आयुष मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन बिहार एवं आयुष सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ बिहार के आह्वान पर राज्य के 3270 चिकित्सक अपनी लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वही इसकी जानकारी देते हुए डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोगों ने जो निर्णय लिया था उसी के तहत आज हम लोग काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। अगले दिन हम लोग का जो निर्णय लिया गया है। संघ के द्वारा निर्धारित रणनीति के तहत हम लोग आंदोलन करेंगे।
खगरिया जिले के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के वीर सपूत श्री राम बहादुर यादव के पुत्र आर्मी जवान चंदन यादव शहीद हुए सिसवा गांव के रहने वाले चंदन यादव के सम्मान में समस्त जिले के लोगों ने उनके शव यात्रा में भाग लेकर भारत मां के सपूत को सम्मान प्रदान किया आगे रिपोर्ट सुनिए पवन कुमार पासवान
